Bigg Boss 19: 'वीकेंड का वार' में सलमान खान का फूटेगा गुस्सा, कॉमेडियन प्रणित मोरे पर बरसेंगे सुपरस्टार
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Promo: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' का पहला 'वीकेंड का वार' बस शुरू होने वाला है। आज यानी 30 अगस्त 2025 (शनिवार) रात को शो के होस्ट सलमान खान आएंगे और घरवालों की पूरे हफ्ते की क्लास लेंगे।
कॉमेडियन प्रणित मोरे को सलमान खान की फटकार
इस बार का प्रोमो दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है, क्योंकि इसमें सलमान खान सीधे कॉमेडियन प्रणित मोरे को फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं। नए प्रोमो में सलमान खान कहते हैं- प्रणित... स्टैंडअप कॉमेडियन। मुझे पता है कि आपने मेरे बारे में क्या-क्या बोला है। आपके जोक्स सही नहीं थे।

वीकेंड का वार का प्रोमो हुआ वायरल
-सलमान खान आगे कहते हैं- अगर आप मेरी जगह होते और मैं आपकी जगह अंदर होता, तो आप कैसे रिएक्ट करते? लोगों को हंसाना था, आपने मेरा नाम यूज किया, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आपको 'बिलो द बेल्ट' जाना चाहिए।
-सलमान खान की डांट सुनकर घर में मौजूद तान्या मित्तल से लेकर बसीर अली तक सभी चौंक जाते हैं और माहौल गंभीर हो जाता है। वीकेंड का वार के इस प्रोमो ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
-एक यूजर ने लिखा है- वीकेंड पर जबरदस्त मजा आएगा, सबको उनकी असलियत दिखेगी। एक दूसरे शख्स ने मजाक में लिखा है- प्रणित मोरे का सलमान खान ने मोये मोये कर दिया। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- भाईजान के सामने बड़ी-बड़ी तोपें भी फुस्स हो जाती हैं, अब देखना है कि प्रणित कैसे संभलते हैं।
प्रणित मोरे के पुराने वीडियोज बने विवाद की वजह
-दरअसल, हाल ही में प्रणित मोरे के कुछ पुराने वीडियोज सामने आए थे, जिनमें उन्होंने सलमान खान पर तंज कसा था। एक शो में उन्होंने एक महिला के ब्रेसलेट को देखकर मजाक में कहा था- ये तो सलमान खान के ब्रेसलेट जैसा लग रहा है। जिस पर महिला ने जवाब दिया था- हां, उसका आधा लेकर आई हूं। इस पर प्रणित ने कहा था- उनके फार्महाउस पर गई थी क्या?
-एक और क्लिप में प्रणित मोरे ने एनजीओ वर्कर से मजाक करते हुए कहा है- आपके ऑर्गेनाइजेशन फुटपाथ का ब्रांड एंबेसडर कौन है सलमान खान? वहीं एक दूसरे वीडियो में प्रणित मोरे ने कहा था- सलमान खान पैसे नहीं खाता, लोगों के करियर खाता है।
-इतना ही नहीं, उन्होंने सलमान खान की ड्राइविंग पर भी जोक मारा था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान के इस फटकार के बाद प्रणित मोरे कैसे रिएक्ट करते हैं और घर के अंदर उनका सफर किस मोड़ पर जाता है।












Click it and Unblock the Notifications