Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की हो गई ग्रैंड शुरुआत, घर में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, सलमान खान का दिखा ऐसा अंदाज
Bigg Boss 19: सलमान खान ने अपने स्टाइल और स्वैग के साथ 'बिग बॉस 19' की शुरुआत कर दी है। इस बार 20 कंटेस्टेंट्स घर में एंट्री लेंगे। पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 19 की शुरुआत हो चुकी है। फैंस नए सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
कब और कहां देख सकते हैं शो का ग्रैंड प्रीमियर?
-बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी 24 अगस्त 2025 (रविवार) को रात 9 बजे से शुरू हो चुका है। हालांकि कल यानी 25 अगस्त 2025 से इस शो को दर्शक कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे से देख पाएंगे।

-इस बार खास बात ये है कि ये रिएलिटी शो टीवी से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा/जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे ही उपलब्ध होगा। ऐसे में दर्शक चाहें तो अपने मोबाइल पर इसके एपिसोड्स पहले ही देख सकते हैं।
सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक बने 'बिग बॉस' के 16वें और आखिरी कंटेस्टेंट
सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक ने 16वें कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री ली है। उन्होंने अपनी आवाज से कई गानों से माहौल का मस्त कर दिया। आपको बता दें कि अमाल डब्बू मलिक के बेटे और अनु मलिक के भतीजे हैं।
मृदुल तिवारी की हुई घर में एंट्री
'फैंस का फैसला' में मृदुल तिवारी विनर बने और उन्हें 15वां कंटेस्टेंट बनने का मौका मिला। शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा बाहर हो गए हैं। उन्होंने जाते समय मृदुल को शुभकामनाएं भी दीं।
एक्ट्रेस और एडवोकेट कुनिका बनीं 14वीं कंटेस्टेंट
कुनिका सदानंद ने बिग बॉस के घर में एंट्री ले ली है। उनका फिल्मी करियर 80 के दशक में शुरू हुआ था। कुनिका वकालत की पढ़ाई करके एडवोकेट भी बन चुकी हैं। कुनिका 'बेटा', 'खुदा गवाह', 'गुमराह', 'राजा हिंदुस्तानी', 'यस बॉस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
पवन सिंह ने कराई 13वें कंटेस्टेंट भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरि की एंट्री
फरहाना के बाद 13वीं कंटेस्टेंट नीलम गिरि भी घर में आ चुकी हैं। उन्होंने 'यूपी बिहार लूटने' वाले गाने में जबरदस्त डांस भी किया। आपको बता दें कि स्क्रीन पर पवन सिंह ने उनकी पहचान बताते हुए कहा कि उनके यूपी-बिहार से 13वां सदस्य आ रहा है जो शो में कमाल करने वाला है। दरअसल नीलम पॉपुलर भोजपुरी एक्ट्रेस हैं।
12वीं कंटस्टेंट फरहाना भट्ट की हुई एंट्री
बिग बॉस के घर में फरहाना भट्ट 12वें कंटेस्टेंट के तौर पर आ चुकी हैं। फरहाना जम्मू-कश्मीर से हैं। फरहाना एक पीस एक्टिविस्ट हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। आपको बता दें कि फरहाना ने 'लैला मजनू' और 'नोटबुक' जैसी फिल्मों में काम किया है।
स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्स आरजे प्रणीत मोरे की एंट्री
11वें कंटेस्टेंट के तौर पर स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्स आरजे प्रणीत मोरे की भी एंट्री हो चुकी है। उन्होंने आते ही स्टैंडअप कॉमेडी करके लोगों को खूब हंसाया। सलमान खान ने उनके साथ मराठी में भी बात की।
शो की 10वीं कंटेंस्टेंट बनीं नतालिया जानोस्जेक
बिग बॉस के घर में 10वीं कंटेस्टेंट नतालिया जानोस्जेक की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने 'हमें तो लूट लिया इश्क वालों ने' गाने पर डांस परफॉर्मेंस भी दी। नतालिया पोलैंड से से हैं। वह 'वॉर 2' और 'हाउसफुल' 5 जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई इंटरनेशनल शोज भी किए हैं। उन्हें हिंदी भी अच्छे से आती है। नतालिया को डांसिंग और मॉडलिंग के लिए भी जाना जाता है।
गौरव खन्ना ने 9वां कंटेस्टेंट बन मारी एंट्री
'बिग बॉस 19' के घर में टीवी के लाडले और सभी मम्मियों के फेवरेट बेटे माने जाने वाले गौरव खन्ना ने धांसू एंट्री मारी है। गौरव खन्ना फेमस सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ चुके हैं। वहीं गौरव को देखकर सलमान खान ने दर्शकों से कहा कि देख लो ये है वो लड़का, जिसकी वजह से आपकी बीवियां आपको ताने मारती हैं। आप ग्रीन फ्लैग हैं। पर घर के अंदर जाएंगे तो सारे फ्लैग बाहर आएंगे।
Gaurav ke performance ko dekh kar kya aapke liye bhi raise hua temperature! 🥵
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 24, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 Grand Premiere, streaming now on #JioHotstar aur raat 10:30 baje @colorstv par.#BiggBossOnJioHotstar #BB19JioHotstar@iamgauravkhanna pic.twitter.com/aDNJT3FBIh
सातवें और आठवें कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और बशीर अली की एंट्री
नेहल के बाद सातवें और 8वें कंटेस्टेंट टीवी एक्टर अभिषेक बजाज और बशीर अली की एंट्री हो चुकी है। अभिषेक बजाज 'चंडीगढ़ करे आशिकी' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आ चुके हैं। बशीर अली 'स्प्लिट्सविला 10' में दिख चुके हैं। साथ ही एक्टिंग भी कर चुके हैं। वो कई रियलिटी शोज में भी दिख चुके हैं।
नेहल चुडास्मा की हुई एंट्री
छठवीं कंटेस्टेंट नेहल चुडास्मा की एंट्री हो चुकी हैं। नेहल मॉडल हैं और फिटनेस ट्रेनर भी हैं।
चौथे और पांचवें कंटेस्टेंट बनकर आए नगमा मिराजकर-आवेज दरबार
बिग बॉस के घर में चौथे और पांचवें कंटेस्टेंट के तौर पर नगमा मिराजकर और आवेज दरबार आ चुके हैं। आपको बता दें कि आवेज दरबार गौहर खान के देवर और नगमा उनकी गर्लफ्रेंड हैं। नगमा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं। दोनों के कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर 38 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
शो का हिस्सा बनीं तान्या मित्तल
जीशान के तुरंत बाद सदस्य नंबर 3 तान्या मित्तल की भी एंट्री हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वो इस घर में पूरी तैयारी करके आई हैं। तान्या ने यहां सलमान खान से पूछा कि क्या सच्चा प्यार अधूरा रहता है। इस पर सलमान खान ने कहा- मुझे बिल्कुल नहीं पता, क्योंकि मुझे कभी हुआ ही नहीं।
जीशान कादरी की हुई एंट्री
घर में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के डेफिनिट यानी जीशान कादरी की एंट्री हो चुकी है। उनकी एंट्री के पहले ही उनकी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से उनकी सीन्स से दिखाए गए। आपको बता दें कि जीशान कादरी ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी थी।
'बिग बॉस 19' में अशनूर कौर की एंट्री
टीवी की पॉपुलर स्टार अशनूर कौर 'बिग बॉस 19' की पहली कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने बाइक चलाते हुए स्टेज पर एंट्री की और धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। अशनूर कौर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'सुमन इंदौरी' जैसे टीवी शोज में नजर आई थीं।
ये हैं शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस में अलग-अलग फील्ड्स से जुड़े पॉपुलर चेहरे नजर आएंगे। शो के ग्रैंड प्रीमियर को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे। आइए आपको बताते हैं शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम-
म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक
राइटर-एक्टर जजीशान कादरी
टीवी एक्टर गौरव खन्ना
एक्टर अभिषेक बजाज
यूट्यूबर मृदुल तिवारी
मॉडल नेहल चुडासमा
एक्टर-मॉडल बशीर अली
कंटेंट क्रिएटर कपल आवेज दरबार और नगमा मिराजकर
टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर
मोटिवेशनल स्पीकर तान्या मित्तल
शो के ग्रैंड प्रीमियर की पहली झलक
इन सबके बीच, लगातार चैनल अपने ट्विटर हैंडल पर कंटेस्टेंट्स की झलक पेश कर रहा है। इनमें से दो और नए चेहरे सामने आए हैं। इनमें से एक है देसी छोरी तो दूसरी विदेश मैडम। दोनों की झलक सामने आते ही कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई है। देसी छोरी को देखकर तो लगता है कि ये भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी हैं और दूसरी हैं पोलैंड की एक्ट्रेस नतालिया जेनोशेक।
Desi chhori aur videshi gori ki niraali adaa, inhe dekh sab honge fida! 😍
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 24, 2025
Dekhiye #BiggBoss19, aaj se, raat 9 baje sirf #JioHotstar par aur raat 10:30 baje @ColorsTV par.#BiggBossOnJioHotstar #BB19OnJioHotstar pic.twitter.com/TpMNavKoxG
शो के ग्रैंड प्रीमियर में सितारों की महफिल
-प्रीमियर नाइट को और खास बनाने के लिए कई स्टार्स भी शिरकत करेंगे। खबर है कि शो के होस्ट सलमान खान के साथ इस बार सोनाली बेंद्रे भी स्टेज को शेयर करती नजर आ सकती हैं। साथ ही, कलर्स चैनल के दूसरे शोज की कास्ट भी इस ग्रैंड इवेंट का हिस्सा बनेंगे।
-इस बार बिग बॉस 19 सिर्फ कंटेस्टेंट्स की वजह से नहीं बल्कि इसके नए टाइमिंग और ओटीटी फर्स्ट रिलीज स्ट्रैटेजी की वजह से भी खास होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications