Bigg Boss 19: घर में अमाल मलिक ने पार की सारी हदें, कुनिका ने सरेआम उड़ाईं धज्जियां, बोलीं- 'पहले अपने घर'

Bigg Boss 19: सलमान खान टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जंग का मैदान बनता जा रहा है। हर कोई इस शो में अब लड़ने पर उतारू हो गया। शो में लगातार हो रहे हंगामे और झगड़ों ने दर्शकों को भी परेशान कर दिया है। हाल ही में सामने आए एक प्रोमो वीडियो में अमाल मलिक और कुनिका सदानंद के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसने सभी सीमाएं लांघ दीं।

यह विवाद अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच हुए झगड़े से शुरू हुआ। कुनिका सदानंद ने दावा किया कि अमाल ने पहले अपने सिर से धक्का दिया था, जिसके बाद अमाल मलिक भड़क उठे। उन्होंने कुनिका को झूठा करार देते हुए कहा, "इनको 2 पैसे की इज्जत दो तो सिर पर चढ़ जाती हैं।"

Bigg Boss 19

कुनिका ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया, "अरे तेरी इज्जत नहीं चाहिए मुझे, तेरी तो खुद की इज्जत नहीं है तो तू मुझे क्या इज्जत देगा।" इस पर अमाल ने व्यंग्य किया, "ओह अच्छा, इसलिए 40 साल से आप ही रिटायर्ड हो।"

Bigg Boss 19 fight, Kunika Sadanand Bigg Boss 19, Amaal Mallik Bigg Boss fight, Bigg Boss 19 drama, Kunika vs Amaal Bigg Boss, Bigg Boss 19 latest episode, Bigg Boss viral fight, Bigg Boss 19 contestants news, Bigg Boss 19 highlights, Amaal Mallik controversy

दोनों के बीच बहस यहीं नहीं रुकी। कुनिका ने अमाल के परिवार पर भी निशाना साधा और कहा, "तू अपनी फैमिली को संभाल, मेरे परिवार में क्या चल रहा है वो तो तुझे अच्छी तरह पता है।" अमाल मलिक ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा, "खुद को 40 साल से काम नहीं है, मुझपर चढ़ रही हैं ढोल बनकर।"

कुनिका सदानंद ने अमाल मलिक को झूठा बताया और कहा कि उन्होंने कई फिल्में की हैं और वह उनकी इज्जत की भूखी नहीं हैं। जब अमाल चिल्लाने लगे, तो कुनिका ने उन्हें चेतावनी दी कि वे उनसे इस तरह बात न करें। शो में बढ़ते तनाव के साथ, देखना दिलचस्प होगा कि यह लड़ाई आगे क्या मोड़ लेती है। लेकिन खबरें ये भी हैं कि अमाल मलिक को खराब व्यवहार के चलते शो से बाहर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+