Bigg Boss 19 में ये कंटेस्टेंट बना पहला फाइनलिस्ट, 'टिकट टू फिनाले' टास्क ने ऐसे बदला पूरा गेम

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 19 इस समय अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। हर दिन नए ट्विस्ट, नए टास्क और नए विवादों के साथ ये सीजन दर्शकों को बांधे हुए है।

शो के नए प्रोमो में हुआ शॉकिंग खुलासा
हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में कुनिका सदानंद के एविक्शन के बाद घर में टिकट टू फिनाले को लेकर मुकाबला और तीखा हो गया है। इसी बीच मेकर्स द्वारा जारी नए प्रोमो में फिनाले की रेस में शामिल कंटेस्टेंट्स के बीच एक दिलचस्प टास्क दिखाया गया है।

Bigg Boss 19

कौन-कौन थे 'टिकट-टू-फिनाले' के दावेदार?

-इस टास्क के बाद शो के पहले फाइनलिस्ट का नाम भी सामने आ गया है। कुनिका सदानंद के बाहर होने के बाद अब घर में सिर्फ 8 कंटेस्टेंट्स- अशनूर कौर, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और तान्या मित्तल बची हैं।

-शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि इन आठों में से 4 सदस्य- अशनूर कौर, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट, टिकट टू फिनाले की रेस में चुने गए। इन्हीं चारों के बीच शो के पहले फाइनलिस्ट का फैसला होना था।

कौन बना शो का पहला फाइनलिस्ट?

-'टिकट-टू-फिनाले' के लिए हुए फाइनल टास्क में चारों कंटेंडर्स ने पूरी ताकत झोंक दी। जो भी यह टास्क जीतता, वह न सिर्फ शो का पहला फाइनलिस्ट बनता बल्कि इस सीजन की आखिरी कैप्टेंसी भी हासिल करता। फैन पेज BB Tak के मुताबिक ये टास्क गौरव खन्ना ने जीत लिया है।

-ऐसे में गौरव खन्ना शो के पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं। साथ ही वह बिग बॉस के घर के आखिरी कैप्टन भी बन गए हैं। शुरुआत से ही कैप्टन बनने के लिए संघर्ष करने वाले गौरव खन्ना के लिए ये दोहरी जीत बेहद खास मानी जा रही है।

7 दिसंबर 2025 को होगा बिग बॉस-19 का ग्रैंड फिनाले

-आपको बता दें कि शो के ग्रैंड फिनाले की तारीख भी सामने आ चुकी है। आगामी 7 दिसंबर 2025 को बिग बॉस-19 का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। शो के होस्ट सलमान खान विनर के नाम की घोषणा करेंगे।

-शो के फिनाले वीक में मिड-वीक एविक्शन होगा। साथ ही हाई-इंटेंसिटी टास्क और कई सरप्राइज ट्विस्ट भी देखने को मिल सकते हैं। आने वाले दिन घरवालों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं और दर्शकों के लिए उतने ही दिलचस्प।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+