सलमान के शो 'बिग बॉस 19' में हुआ पहला एविक्शन, नाम जान शॉक हो जाएंगे आप
सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब तीसरे हफ्ते के वीकेंड का वार का हर कोई इंतजार कर रहा है। शो में शामिल हर प्रतियोगी अपनी रणनीति से दर्शकों पर छाप छोड़ने की कोशिश कर रहा है। पिछले दो हफ्तों से शो में एविक्शन नहीं हुआ। लेकिन इस बार घर में एविक्शन होने वाला है।
'बिग बॉस 19' के इस सप्ताह में बेघर होने के लिए चार प्रतियोगी नामित थे। इसमें आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, मृदुल तिवारी और नतालिया जानोसजेक का नाम शामिल है। हाल ही में इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एक प्रतियोगी का आगे बढ़ने का सपना तीसरे सप्ताह में ही टूट गया है, और उसे घर लौटना पड़ा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक को शो बीच में ही छोड़कर घर जाना पड़ा है। वो इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थीं और उन्हें इस सप्ताह सबसे कम वोट मिले। इस वजह से बिग बस से बाहर निकाला गया है। वोटिंग ट्रेंड में भी वह सबसे पीछे चल रही थीं। हालांकि अभी तक ये ऑफिशियल नहीं हुआ है। ऑफिशियल जानकारी इस रविवार को वीकेंड का वार में मिलेगी। गौरतलब है कि नतालिया के अलावा नगमा मिराजकर पर भी बेघर होने का खतरा मंडरा रहा था। हालांकि, इस अपडेट के बाद यह कहा जा सकता है कि नगमा को अपनी गेम सुधारने का एक और मौका मिला है।
बता दें, मृदुल और नतालिया के बीच एक लव एंगल शुरू हुआ था। जिसमें दर्शकों को भी मजा आने लगा था। पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी दोनों के साथ मस्ती की थी। जिसमें दोनों ने साथ में डांस भी किया था। लेकिन नतालिया के एविक्शन के बाद अब दोनों की प्रेम कहानी में ब्रेक लग गया है। अब देखना है कि मृदुल पर कैसे रिएक्ट करते हैं। बिग बॉस 19 की अपडेट के लिए पढ़ते रहिए oneindia hindi।












Click it and Unblock the Notifications