Bigg Boss 18: वीकेंड का वार में हुई सलमान खान की वापसी, एक्टर ने पूछे ईशा-अविनाश से तीखे सवाल
Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar By Salman Khan: सलमान खान का शो इस समय टीआरपी के लिए लड़ाई लड़ रहा है। घर के सदस्य भी अंदर अपना वर्चस्व बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक दूसरे पर निशाना साधने की कोशिश में हैं। एक टास्क में भी आपस में मारपीट की नौबत आ गई थी। धक्का मुक्की में करण की आंख के नीचे चोट भी आई। हालांकि वो नॉमिनेशन से बच गए।
अब बारी वीकेंड का वार की है। इसे सलमान होस्ट करेंगे। पिछला एपिसोड फराह खान ने होस्ट किया था। इस बार सलमान फिर से अपने फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। वो इस बार अविनाश मिश्रा और ईशा पर कुछ तीखे सवाल भी पूछेंगे। बता दें, बिग बॉस 18 में चुम दरांग और करण वीर के साथ-साथ ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती भी खूब पसंद की जा रही है। दोनों का बॉन्ड ऐसा है कि लोगों ने उन्हें #Avisha हैशटैग भी दिया है।

सलमान के सवाल
हाल ही में शेयर किए गए प्रोमो में सलमान दोनों से सवाल करते हैं। वो कहते हैं "ईशा और अविनाश, टीवी पर बहुत कुछ दिखाई देता है। आपका आकर्षण, फ्लर्टिंग, सामने का रिस्पॉन्स भी बहुत साफ होता है। तो इतनी हिचकिचाहट क्यों।" सलमान खान की बातों पर अविनाश मिश्रा ने कहा, "जी हां, मन में सॉफ्ट कॉर्नर है, लेकिन केवल एक दोस्त के नाते।" वहीं ईशा सिंह ने भी कबूला कि मैं अविनाश मिश्रा को पसंद करती हूं, उसे अपना बहुत अच्छा दोस्त मानती हूं। सलमान ने आगे कहा "आप इतना अटेंशन देती क्यों हो और सामने से मांगती भी हो।" इसके बाद उन्होंने ईशा की मां का रिएक्शन बताते हुए कहा, "आपकी मां को लगता है कि मैंने कभी भी ईशा को किसी लड़के के इतने करीब नहीं देखा।"
तीन हफ्ते बाद एलिमिनेशन
खबरें हैं कि आखिरकार तजिंदर पाल सिंह बग्गा बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं। हालांकि ये बिग बॉस 18 को करीब से फॉलो करने वाले सोशल मीडिया पेज का दावा है। इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हु है। बीते तीन हफ्तों से नौ एलिमिनेशन डे रहा है। ऐसे में कई हफ्ते से तजिंदर बचते हुए नजर आ रहे थे। बता दें, मेकर्स ने अब शो की टाइमिंग में बदलाव किए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वीकडेज यानी सोमवार से लेकर शुक्रवार तक शो रात 10 बजे आएगा। वहीं, वीकेंड का वार एपिसोड मतलब शनिवार और रविवार को शो रात 9: 30 बजे आएगा। मेकर्स ने ये बदलाव शो की गिरती टीआरपी को लेकर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications