'बिग बॉस 18' में नजर आएंगी तहलका की पत्नी दीपिका आर्या, सामने आई ये बड़ी बात
Bigg Boss 18 Deepika Arya: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' जल्द ही लोगों को एंटरटेन करता वजर आएगा। बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होने के बाद से लोग इस शो के बारे में ही चर्चाएं कर रहे हैं। ये शो अक्टूबर 2024 से टीवी पर प्रसारित होगा।
तहलका की पत्नी दीपिका आर्या का नाम आया सामने
वहीं मेकर्स ने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस सीजन के लिए सिलेब्रिटीज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। खबर है कि 'बिग बॉस 18' में सनी आर्या उर्फ तहलका की पत्नी दीपिका आर्या बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं।

'बिग बॉस 17' में नजर आए थे तहलका
आपको बता दें कि तहलका 'बिग बॉस 17' में नजर आए थे और उनके गेम को काफी पसंद किया गया था। हालांकि को-कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार के साथ हाथापाई करने के चलते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। अब तहलका की पत्नी दीपिका आर्या की 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बन सकती हैं।
'बिग बॉस 18' में नजर आएंगी दीपिका आर्या
दीपिका आर्या भी पति तहलका की तरह यूट्यूबर हैं और सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वह 'बिग बॉस 17' के फिनाले में भी नजर आई थीं, और सलमान खान उनसे काफी इम्प्रैस हो गए थे। टेली टॉक के मुताबिक, दीपिका आर्या का नाम 'बिग बॉस 18' के लिए कन्फर्म हो चुका है।
मेकर्स ने दीपिका आर्या से किया संपर्क
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'बिग बॉस 18' के मेकर्स ने दीपिका आर्या से संपर्क किया है। कहा जा रहा है कि दीपिका भी ये मौका छोड़ना नहीं चाहती हैं। दीपिका भी 'बिग बॉस 18' की टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं और शो का हिस्सा बनने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वह शो के नियमों और शर्तों से समझौता करने के लिए भी तैयार हैं।
इन सेलेब्स के नाम आए सामने
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 18' के लिए अभी किसी भी सेलेब का नाम कन्फर्म नहीं हुआ है। हालांकि कई सेलेब्स के नामों की चर्चा हो रही है, उनमें समीरा रेड्डी, मिस्टर फैजू, दलजीत कौर और शोएब इब्राहिम का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है। वहीं जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications