Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा को बाहर निकलाना पड़ा घरवालों को भारी, शिल्पा शिरोड़कर को दाने दाने के लिए मोहताज

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में मिड वीक एविक्शन हुआ। इसमें दस घरवालों के अपनी सहमति से अविनाश मिश्रा को बाहर कर दिया। अविनाश शो की शुरुआत से ही अपने गेम को लेकर अलग थलग रहे हैं। वो अकेले अपने गेम को खेल रहे हैं। इस वजह से उनका एटिट्यूड घरवालों को पसंद नहीं आ रहा है। अविनाश अपने गेम में अग्रेसिव भी हैं।

इसी वजह से बिग बॉस ने उन्हें बाहर कर दिया। हालांकि उनके जाने के पहले घर में खूब ड्रामा हुआ। साथ ही दर्शकों और घरवालों को ईशा, एलिस और अविनाश की दोस्ती के बारे में खुलकर पता चल गया। क्योंकि उनके जाने की खबर सुनकर दोनों खूब देर तक रोईं। वहीं, एलिस की तबीयत भी खराब हो गई। रोते हुए उन्हें पैनिक अटैक आ गया था।

Bigg Boss 18 Shilpa Shirodkar

नहीं दिया खाना
हालांकि, बिग बॉस ने अविनाश को शो से बाहर कर दिया। लेकिन शो में ट्विस्ट तो तब हुआ जब उन्हें राशन के साथ जेल में बिग बॉस ने वापस भेज दिया। साथ ही बिग बॉस ने ये भी आदेश दिया कि अगर घरवालों के राशन चाहिए तो अविनाश से पूछें क्योंकि इसका कंट्रोल उनके ऊपर है। हाल ही में आए नए प्रोमो में देखा गया कि अविनाश ने घर वालों को दाने दाने के लिए मोहताज कर दिया है। इसी बीच शिल्पा नॉनवेज मांगने के लिए आती हैं। उनका कहना है कि नॉन वेज खाने वालों के लिए सामान दे दीजिए।

चाहत और दुम की होगी भिड़ंत
इस पर अविनाश उन्हें साफ मना कर देते हैं। वो कहते हैं कि मैम सिर्फ बेसिक राशन मिलेगा। आप सबकी गुडबुक्स में आना चाहती हैं। लेकिन मेरी गुडबुक्स में नहीं आ पाएंगी। जवाब में शिल्पा कहती हैं कि मैं यहां तुम्हारे लिए नहीं आई हूं। न ही तुम्हारे गुडबुक्स में आना चाहती हूं। इसके बाद वो बाहर जाकर फूट फूट कर रोने लगती हैं। इस प्रोमो को देख कर लगता है कि शुक्रवार 18 अक्टूबर के एपिसोड में घर में घमासान मचने वाला है। इस एपिसोड में चुम और चाहत के बीच हाथा पाई भी होगी। खै़र बिग बॉस 18 की ऐसी ही अपडेट के लिए आप पड़ते रहिए oneindia hindi वन इंडिया हिंदी। यहां आपको बिग बॉस 18 से जुड़ी हर छोड़ी बड़ी अपडेट मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+