Bigg Boss 18: लॉरेंस की धमकी के कारण सलमान खान नहीं होस्ट करेंगे वीकेंड का वॉर!, यह है असली वजह
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को शुरू हुए 2 हफ्ते हो रहे हैं। ये सीज़न भी धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों पर अपनी जगह बना रहा है। बिग बॉस का अब दूसरा वीकेंड का वार भी आने वाला है। बिग बॉस के घर में रहने वाले और दर्शक दोनों ही वीकेंड का वार के लिए एक्साइटेड रहते हैं। दरअसल, वीकेंड का वॉर में सलमान आते हैं और कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लेते हैं।
अब वीकेंड का वॉर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सलमान खान इस बार ेवीकेंड का वार नहीं होस्ट करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा कारणों के चलते सलमान इस बार नहीं नज़र आएंगे। बीते दिनों महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

सुरक्षा कारणों के चलते लिया फैसला
ये वही लॉरेंस बिश्नोई गैंग है, जिसने सलमान खान को भी जान से मारने की लगातार धमकी दे रहा है। इन्हीं सब कारणों के चलते सलमान अपने कमिटेमेंट से समझौता करेंगे। 19 और 20 अक्टूबर को आने वाला वीकेंड का वार सलमान खान की जगह फराह खान होस्ट करती हुई नज़र आ सकती हैं। हालांकि इस खबर पर अभी बिग बॉस 18 की टीम और कलर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। oneindia hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। आपको बता दें, बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर मिलते ही सलमान बिग बॉस का सेट छोड़कर चले गए थे। सलमान और बाबा दोनों बेहद करीबी थे।
मुनव्वर फारुकी भी हैं लिस्ट में- रिपोर्ट्स
पिछले दिनों रिपोर्ट्स में बताया गया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब लॉरेंस की हिट लिस्ट में मुनव्वर फारूकी हैं। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि एक मशहूर कॉमेडियन लॉरेंस गैंग का अगला टारगेट है। ये और कोई नहीं बिग-बॉस 17 विनर मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हैं। कहा जा रहा है कि कुछ दिनों पहले कॉमेडियन दिल्ली में एक इवेंट के लिए गए थे जहां कुछ शूटर्स ने उनका पीछा किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस साल सितंबर के महीने में मुनव्वर फारूकी एक इवेंट के लिए जब मुंबई से दिल्ली के लिए फ्लाइट से जा रहे थे तो उसमें लॉरेंस गैंग के 2 शूटर्स भी थे। इसके बाद दिल्ली के जिस होटल में मुनव्वर फारूकी रुके थे उसी होटल में ये दोनों शूटर्स भी ठहरे हुए थे। हालांकि दिल्ली पुलिस को किसी तरह जानकारी मिली और शूटर्स अपने टारगेट पूरा करने में नाकामयाब रहे।
खै़र बिग बॉस 18 की ऐसी ही अपडेट के लिए आप पड़ते रहिए oneindia hindi वन इंडिया हिंदी। यहां आपको बिग बॉस 18 से जुड़ी हर छोड़ी बड़ी अपडेट मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications