Bigg Boss 18: सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी को लिया आड़े हाथ, उठाया यह बड़ा कदम

Bigg Boss 18 Weekend Ka War: बिग बॉस 18 को शुरू हुए 2 हफ्ते हो रहे हैं। ये सीज़न भी धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों पर अपनी जगह बना रहा है। बिग बॉस का अब दूसरा वीकेंड का वार भी आने वाला है। बिग बॉस के घर में रहने वाले और दर्शक दोनों ही वीकेंड का वार के लिए एक्साइटेड रहते हैं। दरअसल, वीकेंड का वॉर में सलमान आते हैं और कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लेते हैं।

बीते दिन वीकेंड का वार को लेकर खबर आई कि सलमान होस्ट नहीं करेंगे। इसके बाद से बिग बॉस के फैंस और दर्शकों के बीच निराशा छा गई थी। हालांकि अब फैंस के लिए राहत भरी खबर आई है। वीकेंड का वार के लिए सलमान खान बिग बॉस के सेट पर पहुंच गए हैं। इस बार वही होस्ट करेंगे। बीते दिनों आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सुरक्षा कारणों के चलते सलमान इस बार नहीं नज़र आएंगे।

Bigg boss 18 salman khan will host weekend ka war reports

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मिली धमकी
कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। ये वही लॉरेंस बिश्नोई गैंग है, जिसने सलमान खान को भी जान से मारने की लगातार धमकी दे रहा है। इन्हीं सब कारणों के चलते सलमान अपने कमिटेमेंट से समझौता करेंगे। 19 और 20 अक्टूबर को आने वाला वीकेंड का वार सलमान खान की जगह फराह खान होस्ट करती हुई नज़र आ सकती हैं। हालांकि इस खबर पर अभी बिग बॉस 18 की टीम और कलर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया था।

दर्शक हुए एक्साइटेड
इस वीक घर में काफी ड्रामा हुआ है। इसलिए फैंस चाह रहे थे कि सलमान ही वीकेंड का वार होस्ट करें। अगर सलमान ऐसा करते हैं तो वो अविनाश वाले पूरे मामले में क्या स्टैंड लेते हैं देखने वाला होगा। इसीलिए इस वीकेंड का वार के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। खै़र बिग बॉस 18 की ऐसी ही अपडेट के लिए आप पड़ते रहिए oneindia hindi वन इंडिया हिंदी। यहां आपको बिग बॉस 18 से जुड़ी हर छोड़ी बड़ी अपडेट मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+