Bigg Boss 18: वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को लताड़ा, अविनाश को मिला भाई का सपोर्ट
Weeken Ka War Bigg Boss 18: तमाम धमकियों और चिंताओं के बीच सलमान खान ने बिग बॉस 18 के दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड शूट किया। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद खबरें थी की सलमान ये एपिसोड नहीं होस्ट करेंगे। इन सभी खबरों के झुठलाते हुए सलमान ने एपिसोड रिकॉर्ड किया और घर वालों की क्लास लगाई।
इस वीकेंड का वार की सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल, बीते दो दिनों से घर में हंगामा मचा हुआ था। पहले सभी ने अविनाश पर आरोप लगाया कि कोई लड़की उसके साथ सेफ नहीं है। बाद में उसे बाहर कर दिया। इसके बाद जब उसे बिग बॉस ने अंदर भेजा तो सभी हैरान हो गए। वहीं आरफीन और सना ने भी अपने गेम खेलने के चक्कर में खूब विक्टिम कार्ड खेला।

अविनाश के लिए जागा भाईजान का प्यार
बिग बॉस की तरफ से आए नए प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान अविनाश का सपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने चुम दुरांग, रजत दलाल और घर के बाकी सदस्यों को खूब लताड़ लगाई। सलमान ने कहा कि किसी के भी ऊपर ये लांछन लगाया जाए तो सोचिए उसके परिवार का क्या होता होगा। लोग उनसे क्या बोलते होंगे। लोग बोलते हैं कि अपराधी है। हम उससे सुरक्षित नहीं है। मेरे ऊपर भी कई लांछन लगाए गए हैं इसलिए मुझे मालूम है। इसके बाद सलमान ने आरफीन की क्लास लगाई। उन्होंने आरफीन से उनके प्रोफेशन के बारे में पूछा। फिर बोला क्या आपके प्रोफेशन में दूसरों की सुनना नहीं सिखाया जाता। जवाब में जब आरफीन ने ना कहा तो सलमान उनके ऊपर भड़क उठे। इसके बाद क्या होगा ये वीकेंड का वार में आपको देख कर पता चलेगा। लेकिन जो प्रोमो बिग बॉस 18 की तरफ से आ रहे हैं, उससे यह लग रहा है कि वीकेंड का वार काफी शानदार होने वाला है।
खै़र बिग बॉस 18 की ऐसी ही अपडेट के लिए आप पड़ते रहिए oneindia hindi वन इंडिया हिंदी। यहां आपको बिग बॉस 18 से जुड़ी हर छोड़ी बड़ी अपडेट मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications