Bigg Boss 18: घरवालों को धमकियां देने वाले रजत दलाल को सलमान ने फटकारा, बोले- 'दूसरों के दम पर उछलना'

Bigg Boss 18: बिग बॉस के वीकेंड का वॉर में इस बार सलमान खान का बड़ा ही अलग अंदाज देखा गया। वो इस दौरान सभी की क्लास लेते भी नजर आए और समझाया भी। इस शो में रजत दलाल शुरुआत से ही सभी से लड़ते झगड़ते नजर आए। लेकिन जब वो टाइम गॉड बने तो उन्होंने शिल्पा को निशाना बना लिया। इस बार सलमान ने उन्हें इन्हीं सब मामले में फटकार लगाई है।

रजत शो में बार-बार किसी ना किसी को खूब धमकी देते आ रहे हैं। बीते हफ्ते उन्होंने दिग्विजय को बताया था कि करण जो मझे कह रहा उससे ऊंची पहुंच है मेरी। अब सलमान ने उन्हें समझाया भी। सलमान ने कहा कि रजत ये आप जो दूसरों के दम पर धमकी देते हो न घरवालों को, तो आपको एक बात बता दूं। दूसरों के दम पर वही उछलता है जिसके अंदर कुछ नहीं होता।

bigg boss 18 Salman Khan gave advice to Rajat Dalal weekend ka war karan veer mehra

सलमान खान ने दी समझाइश
होस्ट सलमान ने रजत को समझाते हुए आगे कहा कि आपको अभी ये समझ नहीं आ रहा कि अभी जो आपके व्यक्तित्व पर कैसा असर पड़ रहा है। इसके बुरे परिणाम आपको भुगतने ही पड़ेंगे। उन्होंने रजत को आगे कहा कि दूसरों से पंगा लेने में कोई फायदा नहीं है। क्योंकि परिवार का उन्हें देखभाल करना है। मेरे ऊपर भी बहुत सारे केस हैं, तो मैं जानता हूं। इस दौरान सलमान ने अपना किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब मैं पुलिस स्टेशन में बैठा था पैर में पैर रखकर, क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया था। लेकिन अब मैं खुद की वो वीडियो फोटो देखता हूं तो मुझे बुरा लगता है। मुझे लगता है कि सबका सम्मान करना चाहिए। ख़ैर, इस पूरे मामले में सलमान रजत को समझाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि अब देखना ये है कि रजत को सलमान की बात समझ आती है या नहीं।

सात कंटेस्टेंट्स है नॉमिनेटेड
बता दें, इस हफ्ते करण वीर और दिग्विजय के बीच काफी दोस्ती हुई है। दोनों साथ ही वर्कआउट करते हैं और साथ ही रहते हैं। इसलिए रजत को लग रहा है कि दिग्विजय को करण वीर उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। इस हफ्ते घरे से बाहर जाने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इसमें एलिस कौशिक, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, चाहत पांडे और विवियन डीसेना का नाम लिस्ट में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+