Bigg Boss 18: 'चाहत तुम मुझे अच्छी लगती हो' करण मेहरा ने सलमान के सामने कही दिल की बात!
Bigg Boss 18 New Promo: बिग बॉस 18 का दूसरा वीकेंड का वार ऑन एयर हो चुका है। ये शो पिछले दो हफ्तों से दर्शकों को एंटरटेन भी कर रहा है। अब सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कोई बी अब सेफ नहीं खेल रहा है। सभी अब गेम को समझ गए हैं और दिमाग से खेल रहे हैं। इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी सबको बड़े ही प्यार से समझाया।
हालांकि उन्होंने अरफीन, रजत और बाकी घरवालों की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अविनाश का सपोर्ट किया, लेकिन उन्हें समझाया भी। इस एपिसोड का दर्शक भी खूब इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब दूसरे दिन का एपिसोड और मजेदार होने वाला है। इस एपिसोड में लाफ्टर शेफ के कुछ कंटेस्टेंट्स घर में मेहनमान बनकर आने वाले हैं।

करणवीर ने किया ब्लश
वहीं, अविनाश और करणवीर मेहरा फिर से भिड़ते नज़र आएंगे। इस बीच सलमान चाहत से बात करते हैं। वो उनसे उनकी पंसद का लड़का पूछते हैं। दरअसल, नए प्रोमो में सलमान चाहत से पूछते हैं आपर हर बार शादी की बात करती हैं। आज आप बता दीजिए कि आपको कैसा लड़का पसंद है। जवाब में चाहत कहती हैं कि जो लड़का हो वो करणवीर जैसा फिट हो। इतना सुनते ही घरवाले हंसते हैं और करणवीर भी ब्लश कर जाते हैं। वो उठते हैं और अपनी बॉडी दिखाना शुरू करते हैं। इतने में श्रुतिका कहती हैं कि मुझे तो लगता था कि चाहत को करण पर क्रश है।
मैं तुम्हारे लिए दूल्हा खोजता हूं
इसी बीच करणवीर भी कहते हैं कि चाहत तुम मुझे अच्छी लगती हो। घर का माहौल भी अच्छा हो जाता है। लेकिन सलमान कहते हैं कि मैं तुम्हारे लिए दूल्हा ढूंढ रहा हूं। इतने में चाहत ब्लश भी करती हैं और शरमाती भी हैं। खै़र बिग बॉस 18 की ऐसी ही अपडेट के लिए आप पड़ते रहिए oneindia hindi वन इंडिया हिंदी। यहां आपको बिग बॉस 18 से जुड़ी हर छोड़ी बड़ी अपडेट मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications