Bigg Boss 18: बिग बॉस ने बिना कॉफी के खोली ईशा की आंखें, दिखाई रजत की औकात!

Bigg Boss 18 Rajat Dalal VS Eisha Singh-Vivian Dsena: बिग बॉस 18 अपने रोमांचक मोड़ में आ गया है। अब शो में धीरे-धीरे सबकी पोल खुलती जा रही है। साथी ही शो के कंटेस्टेंट्स की असलियत भी सामने आ रही है। हर सीजन में कुछ रिश्ते बनते हैं और कुछ दोस्ती होती है। लेकिन कुछ यहीं पर टूट जाते हैं।

इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। जहां कुछ रिश्ते और दोस्ती बनी हुई हैं, वहीं कुछ लोगों के बीच अब दरार पड़ती जा रही है। घर के बाकी लोग एक तरफ हैं और दूसरी तरफ विवियन, अविनाश, ईशा और एलिस की जोड़ी है। इन चारों की दोस्ती दिन प्रतिदिन मजबूत होते दिख रही है। अब हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है। इसमें बिग बॉस ईशा और विवियन को एक क्लिप सुनाते हैं।

Bigg Boss 18 exposes Rajat Dalal in front of Isha Vivian Dsena Avinash Mishra Karanvir Mehra Salman Khan

खुल गई रजत की पोल
इस प्रोमो में बिग बॉस ईशा और विवियन को कंफेशन रूम में बुलाते हैं। यहां उन्हें वो रजत दलाल द्वारा पीठ पीछे की गई बातें सुनाई। इसमें रजत आवाज आती है, जिसमें वो कहते हैं, 'हमेशा सुनाना होता है, प्रोजेक्शन देना होता है और अपना पिछवाड़ा लेकर निकल जाना होता है। भाई बोलती है, बोलती ही है बस। एक होता है फायदा उठाना। वो चाभी भरती है और अविनाश ऑन होता है। वो लड़की है ईशा, उन लड़कियों में अक्ल है इसीलिए वो इसके सहारे आगे बढ़ रही है। इन चारों को तोड़ो।' ये बात सुनकर ईशा थोड़ा चौंकती हैं, क्योंकि वो रजत को भाई कहती हैं। ऐसे में जब रजत से अपने लिए ऐसी बाते सुनती हैं तो उन्हें बुरा लगता है।

क्या होगा अगला कदम
प्रोमो से ये साफ नजर आ रहा है कि बिग बॉस ने रजत और बाकी घरवालों की पोल खोल दी है। ऐसे में अब ईशा और विवियन का रिएक्शन क्या होता है, ये देखने वाला होगा। हालांकि विवियन ने बाहर जा कर इस बात को डिसकस करने से मना कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+