Bigg Boss 18: सलमान खान नहीं करेंगे वीकेंड का वार होस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियां बनी वजह!

Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 को शुरू हुए 5 हफ्ते हो गए हैं। इस शो को सलमान खान होस्ट करते आ रहे हैं। सलमान की वजह से शो को टीआरपी भी खूब मिलती है। अब इस शो एक नया होस्ट या कहें तो को-होस्ट मिलने वाला है। सलमान इस शो के वीकेंड का वार एपिसोड को होस्ट करते हैं। इस दौरान वो घरवालों की खूब क्लास भी लगाते हैं।

अब खबरें ये हैं कि सलमान 8 नवंबर वाला वीकेंड का वॉर होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह एकता कपूर बतौर होस्ट नजर आएंगे। इसका एक प्रोमो भी मेकर्स ने जारी किया है। रिपोर्ट्स ये भी है कि 9 नवंबर का एपिसोड रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। फिलहाल इसे सलमान के अलावा रवि किशन भी होस्ट कर रहे हैं। वो रविवार को अपना एक सेगमेंट होस्ट करते हैं। सलमान के इस शो को ना होस्ट करने का क्या कारण है, हम अपनी रिपोर्ट में बताते हैं।

Bigg Boss 18 Ekta Kapoor and Rohit Shetty will host Weekend Ka Vaar in place of Salman Khan

शूटिंग में बिजी हैं सलमान
सलमान इन दिनों हैदराबाद में हैं और अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी में हैं। यहां सलमान सिकंदर के अगले शेड्यूल की शूटिंग करेंगे। हैदराबाद में वो फलकनुमा पैसेल में रुकेगें। रिपोर्ट्स की माने तो वो यहीं फिल्म का अहम हिस्सा शूट करेंगे। सलमान से पहुंचने के पहले उनकी सिक्योरिटी और टीम पहुंच चुकी थी। दरअसल, उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस और पर्सनल सिक्योरिटी टीम काफी चिंतित है।

मसीहा के रोल में होंगे सलमान
शूटिंग सेट पर भी भारी भरकम सिक्योरिटी तैनात की गई है। साथ ही सेट पर लिमिटेड लोगों के रहने की खबर हैं। सिकंदर में सलमान खान एक मसीहा के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन उस किरदार का एक अतीत है, जिसमें वो खलनायक रहता है। सिकंदर की कहानी इसी अतीत और वर्तमान के द्वंद पर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई। सिंकदंर सलमान के लिए भी काफी खास है। क्योंकि इसके पहले रिलीज हुई उनकी किसी भी फिल्म ने वैसा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन नहीं किया, जिसके लिए सलमान जाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+