Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा के ग्रुप को लगा बड़ा झटका, घर से बेघर हुआ रजत दलाल का दुश्मन

Digvijay Rathee is EVICTED from Bigg Boss 18 house: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 18' में अब एक नया मोड़ आ गया है। बीते दिन समीकरण बदले और इस वजह से श्रुतिका अर्जुन टाइम गॉड बन गई हैं। पहले करण वीर मेहरा ने खूब सेलिब्रेट किया, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि मैं रजत की जीत के लिए खुश हूं।

इसके बाद घर में राशन के लिए टास्क भी हुआ। खबर है कि जिसमें बिग बॉस ने श्रुतिका को डांट लगाई है। साथ ही आखिर में उन्हें टास्क में घरवालों को नॉमिनेट करने के बदले राशन देने की बात कही गई। जिसके बाद श्रुतिका ने बिना कुछ सोचे सभी को नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद हर कोई हैरान रह गया। लेकिन इसी बीच अब घर से एक और खबर सामने आ रही है।

Bigg Boss 18 Digvijay Rathee is EVICTED from house

दिग्विजय राठी हुए बाहर
बिग बॉस 18 को पास फॉलो करने वाले X पेज बिग बॉस तक ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, ब्रेकिंग और एक्सक्लूसिव दिग्विजय राठी को बिग बॉस के घर से एविक्ट कर दिया गया है। अब बिग बॉस 18 अपने अंतिम चरण में पहुंचने वाला है। ऐसे में घर में लगातार कोई ना कोई ड्रामा हो रहा है। इस बीच बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले की डेट सामने आ गई है। ऐसे में शो को उसके 18वें सीजन का विनर जल्द ही मिल जाएगा। बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें शो के फिनाले की डेट की अनाउंसमेंट की गई है। इसमें लिखा है कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आगामी 19 जनवरी 2025 को है।

ऑफिशियल जानकारी आनी बाकी
ऐसे में ये कहा नहीं जा सकता कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को ही होग। अभी मेकर्स की तरफ इस पर ऑफिशियल जानकारी आना बाकी है। वहीं अब इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+