बिग बॉस 18 के संभावित कंटेस्टेंट का पूरा बही खाता, किसी की माली हालत खराब तो कोई पॉलिटिक्स में है एक्टिव

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीज़न के साथ लौट रहा है। ये बिग बॉस का 18वां सीज़न है। बिग बॉस के दर्शक काफी हैं। वो इस शो की पल पल की अपडेट जानने के लिए बेताब होते हैं। इस सीज़न के संभावित कंटेस्टेंट के नाम का सामने आया है। इसमें गुरुचरण सिंह, शिल्पा शिरोडकर और निया शर्मा जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है। ऐसे में हम अपनी रिपोर्ट से उन कंटेस्टेंड का बही खाता बताने जा रहे हैं।

इन कंटेस्टेंट्स में कुछ पॉलिटिक्स में एक्टिव रह चुके हैं। वहीं, कुछ आर्थिक तंगी से गुज़र रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा टक्कर में वो कंटेस्टेंट देंगे जो पहले भी कोई रियलिटी शो जीत चुके हैं। ऐसे में आइए देखिए लिस्ट।

bigg boss

गुरुचरण सिंह
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह यानी गुरुचरण सिंह इस बार बिग बॉस का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने अपने किरदार से घर घर में अपनी पहचान बना ली है। हालांकि उन्होंने अब शो छोड़ दिया है। साथ ही तंगी से गुज़र रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था उनके ऊपर करीब 1.20 करोड़ का कर्जा है। बीच में वो इसी के कारण अपना घर छोड़कर भी भाग गए थे। यही वजह है कि वो शो का हिस्सा बन सकते हैं।

अरफीन खान और सारा खान
बिग बॉस 18 में पति पत्नी की जोड़ी भी दिखेगी। अर्फीन खान राइटर और लाइफ कोच हैं। शो में उनकी पत्नी सारा भी नज़र आएंगी। दोनों ने ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान, और टाइगर श्रॉफ जैसे एक्टर्स के साथ काम किया है। बता दें, अर्फीन टेड टॉक स्पीकर भी हैं। वहीं, सारा इसके अलावा एक्टिंग और बिजनेस भी चलाती हैं। हालांकि कपल दुबई में रहता है। रिपोर्ट्स की माने तो वो जल्द मुंबई आने वाले हैं।

शिल्पा शिरोडकर
शिल्पा 90 की दशक की एक्ट्रेस हैं। शो के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में उनका भी नाम सामने आ रहा है। शिल्पा ने हम और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्मों के बाद के कुछ शोज़ भी किए। अब उनके भी इस शो में एंट्री करने की खबरें आ रही हैं।

अविनाश मिश्रा
इश्कबाज़ और ये तेरी गलियां जैसे शोज़ से अपनी धाक जमा चुके एक्टर अविनाश मिश्रा भी बिग बॉस 18 में शामिल हो सकते हैं। छोटे पर्दे की वजह से उनकी भी फैन फॉलोइंग अच्छी है। इसका फायदा मेकर्स और अविनाश दोनों को मिलेगा। अब देखना है कि वो शो में नज़र आते हैं या नहीं।

चाहते पांडे
चाहत टीवी एक्ट्रेस से पॉलिटिक्स तक का सफर तय कर चुकी हैं। पिछले साल मध्य प्रदेश के शहर दमोह से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन वो हार गई थीं। चाहत टीवी के कई पॉपुलर शो में नज़र आ चुकी हैं। अब देखना ये है कि बिग बॉस जाकर चाहत क्या धमाल मचा पाती हैं।

करणवीर मेहरा
टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 जीतकर करणवीर चर्चा में छाए हुए हैं। अब उनके नाम की चर्चा बिग बॉस 18 के लिए भी हो रही है। हालांकि उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि बिग बॉस की तरफ से उन्हें कई बार ऑफर आ चुका है। अब करणवीर एक और रियलिटी शो में नज़र आ सकते हैं।

निया शर्मा
निया पिछले कुछ समय से लॉफ्टर शेफ नाम का शो कर रही थीं। इसमें उनकी कॉमेडियन सुदेश लहरी के साथ केमेस्ट्री भी खूब पंसद की जा रही थी। इसके पहले निया बतौर गेस्ट बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। खतरों के खिलाड़ी के फिनाले में रोहित शेट्टी ने उनके बिग बॉस में जाने की खबर की पुष्टी की थी। अब देखना ये है कि निया इस बार भी गेस्ट कंटेस्टेंट बनेंगी या फिर पूरे टाइम शो का हिस्सा रहेंगी।

नायरा बनर्जी
नायरा बनर्जी ने अभी तक तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं। इसके अलावा वो टीवी में भी एक्टिव हैं। उन्हें टीवी शो दिव्य दृष्टि में लीड रोल में देखा गया था। इसके पहले वो खतरों के खिलाड़ी में शामिल हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+