बाबा जी मोह में फंस रहे हैं! अनिरुद्धाचार्य महाराज के बिग बॉस में जाने पर भड़के लोग, कही ऐसी बात

सोशल मीडिया पर मशहूर हो चुके महाराज अनिरुद्धाचार्य को लेकर बीते दिनों से खबरें आ रही हैं कि वे बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकते हैं। यही वे बाबा थे जिन्होंने बीते महीने साफतौर से बीबी हाउस में एंट्री लेने से इंकार कर दिया था मगर अब ये बीबी हाउस में एंट्री ले सकते हैं मगर बतौर वाइल्ड कार्ड। इस खबर से कुछ लोग तो बेहद खुश हैं मगर कई लोग काफी भड़के हुए दिख रहे हैं।

महाराज अनिरुद्धाचार्य को लेकर बिग बॉस में आने की खबरें लंबे समय से उड़ रही थीं। फैंस के फेवरेट पूकी बाबा ने सोशल मीडिया के जरिये बीते दिनों इतनी पॉपुलैरिटी बटोरी कि बिग बॉस तक ने उन्हें ऑफर दे डाला।

bigg boss 18

दरअसल, बिग बॉस 18 के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ, जो महाराज अनिरुद्धाचार्य का है। अब ऐसे में सवाल खड़ा हुआ कि बाबा वहां करने क्या गए थे? क्या वे शो के ग्रैंड प्रीमियर का खास हिस्सा बनेंगे या फिर बीबी 18 के घर के अंदर जाने वाले हैं? बीते दिन खबरें भी थीं कि वे सलमान के शो का हिस्सा भी हो सकते हैं। मगर इस पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस बीच कई लोगों को पूकी बाबा का सलमान के शो में जाने का ख्याल रास नहीं आया और वे बोल पड़े कि कल तक मोह माया से दूर रहने का ज्ञान देने वाले अनिरुद्धाचार्य अब खुद मोह माया में फंसते हुए दिख रहे हैं।

एक ने कहा कि बाबा ने खुद ही पहले बिग बॉस के शो में आने से साफ इंकार किया था मगर हो सकता है कि बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें अच्छा खासा ऑफर और पैसा दिया होगा तो उन्होंने मना नहीं किया। मगर ऐसे बयान बदलना सही नहीं है। फिलहाल अनिरुद्धाचार्य महाराज को लेकर लोग भड़के हुए तो जरूर हैं मगर फैंस उनके बिग बॉस के हाउस में आने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि शो में महाराज का कैसा रूप देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+