क्या मुनव्वर फारूकी के मन में है मन्नारा चोपड़ा के लिए फीलिंग्स? शो से बाहर आते ही खोली रिश्ते की पोल
Bigg Boss 17: बिग-बॉस 17 का फिनाले खत्म हो चुका और मुनव्वर फारूकी इस शो के विनर बन गए। जबकि उनकी अभिषेक कुमार से कड़ी टक्कर हुई लकिन ट्राफी अपने नाम करने में मुनव्वर सफल रहे। इस शो के दौरान मुनव्वर फारूकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे। अब शो खत्म होने के बाद उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
बिग-बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ की खूब धज्जियां उड़ाई गई हैं। हालांकि शो में मुनव्वर के साथ मन्नारा चोपड़ा हमेशा खड़ी रहीं। जिसको देखते हुए कुछ लोगों ने कयास लगाए कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है। ऐसे में शो खत्म होने के बाद मुनव्वर फारूकी ने बताया कि उनका मन्नारा चोपड़ा के साथ कैसा बॉन्ड है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब मुनव्वर फारूकी से पूछा गया कि, क्या उनका मन्नरा के लिए दिल पिघल रहा है? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, मैं सच बताउंगा जब मुझे मन्नारा दिखाई जी तो एहसास हुआ कि ये सच में ऐसी ही है। उसको कुछ नहीं पता है। मेरी जब उससे दोस्ती हो गई तो मैं उसे हमेशा हर चीज के बारे में समझाता था और उसके लिए मैं काफी केयरिंग भी था।
मुनव्वर ने आगे कहा कि, 'उसमें अगर बाहर मैं कुछ दिख रहा हूं तो मुझे लगा ऐसा कुछ है नहीं तो मैंने फिर खुदको एक स्टेप पीछे खींच लिया। इससे मेरे और मन्नारा के रिश्ते में कोई भी फर्क नहीं आया। हम दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और इसका फीलिंग्स से कोई लेना देना नहीं है।' वहीं इसके अलावा मन्नारा ने भी मीडिया के सामने इस बारे में खुलकर बात की।
जब मन्नारा से पूछा गया कि उनका मुनव्वर के साथ कैसा रिश्ता है। तो इस पर उन्होंने जवाब में कहा, 'मेरा बिग-बॉस में सेलेक्शन हुआ वह सिर्फ मेरी पर्सनैलिटी की वजह से क्योंकि मैं इसके लिए परफेक्ट थी। मुनव्वर से दोस्ती की बात रही तो ये रिश्ता कभी एकतरफा नहीं बल्कि दोनों तरफ से होता है।'












Click it and Unblock the Notifications