तहलका ने अपनी बेटी से ऐसा क्या कहा कि पत्नी ने मारा जोरदार थप्पड़, वायरल हो रहा VIDEO
Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के बढ़ते एपिसोड के साथ फैंस की शो में दिलचस्पी भी बढ़ती ही जा रही है। हर दिन शो में एक नया तमाशा देखने को मिल रहा है। घर में मारपीट भी खूब चल रही है। तहलका की बात की जाए तो बीते दिनों उन्हें यानी सनी आर्या को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हालांकि, इस बीच अब उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
तहलका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे शो से तो बाहर आ चुके हैं लेकिन इंटरनेट पर उनका बोलबाला हो रहा है। अब तहलका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बिग बॉस से बाहर आते ही तहलका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। लगातार फैंस के साथ वे वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। अब तहलका ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी भी नजर आ रही है। तहलका अपनी बेटी से कहते हैं कि बिग बॉस का गाना सुनाओ। इसके बाद वो बड़ी ही प्यारी आवाज में बिग बॉस का गाना सुनाने लगती है। तहलका के पीछे से उनकी पत्नी दीपिका आर्या भी गाना रिपीट करती दिख रही हैं।
इसके बाद तहलका की बेटी अपने पापा को टंग ट्विस्टर बोलती है। तो सनी बेटी को कॉपी करने लगते हैं। तभी तहलका कहते हैं कि बेटा बस कर तू पापा की बेटी है, दुनिया जानती है। इसके बाद पत्नी दीपिका कैमरे के सामने ही जोरदार थप्पड़ जड़ देती है और कहती है कि यहां पर ये सब मत करना।












Click it and Unblock the Notifications