सेलेब्स के साथ फोटो क्लिक करवाने वाले Orry करते हैं तगड़ी कमाई, एक सेल्फी के लिए करते हैं इतना चार्ज

Orry Salary Revealed: पैप्स के फेवरेट और हर सेलिब्रिटी के खास दोस्त ओरी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी बिग-बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे किए। ओरी ने बताया कि वह क्या काम करते हैं और उनकी कमाई कैसे होती है।

सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ओरी उर्फ ओरहान अवत्रमणि हाल ही में बिग-बॉस के घर में नजर आए। जहां एक तरफ 4 कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ हो गया तो वहीं ओरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री देख फैंस इस नए ट्विस्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए। हालांकि वह सिर्फ एक दिन के लिए बतौर गेस्ट शो में आए थे।

orry

ओरी बॉलीवुड सेलेब्स के साथ फोटो क्लिक कराने और उनके खास दोस्त के रूप में जाने जाते हैं। वह कई स्टार किड्स के बेस्टफ्रेंड हैं। ऐसे में सलमान खान ने उनसे पूछा कि वह सोशल मीडिया पर इतनी फोटोज क्यों डालते हैं। इसका जवाब देते हुए ओरी ने कहा, मैं यंग जेनरेशन को इंस्पायर करना चाहता हूं। इसके साथ ओरी ने यह भी खुलासा किया कि एक फोटो के लिए उन्हें कितने पैसे मिलते हैं।

ओरी ने कहा, 'लोग चाहें तो मेरी तरह बन सकते हैं। हर रात पार्टियों में जाने और लोगों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए लगभग 20 से 30 लाख रुपए कमाते हूं। और इसके लिए मैंने लगभग पांच मैनेजर हायर कर रखे हैं।' ये सुनकर खुद सलमान खान हैरान रह जाते हैं और वह पूछते हैं कि इससे उनका क्या फायदा है। इस पर ओरी कहते हैं कि उनके हाथ लगाते ही, लोगों की बीमारियां खत्म हो जाती हैं, और उनकी जिंदगी में खुशियां लौट आती हैं। यही वजह है कि उन्हें लोग अपने घर, पार्टी या फंक्शन में इनवाइट करते हैं।

ओरी से इसके बाद सलमान ख़ान ने पूछा कि वो एक दिन में कितने फ़ोन इस्तेमाल करते हैं? इसका जवाब में ओरी ने बताया कि वो एक दिन में लगभग तीन फ़ोन यूज़ करते हैं। इसमें से एक सुबह के लिए, एक दोपहर के लिए और एक रात के लिए। फोन की बैट्री ताकि खत्म ना हो इसलिए वह इतने फोन लेकर अपने साथ चलते हैं। ओरी की ये बातें सलमान खान शॉक्ड रह जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+