'मुझे किस किया, अगर मैं रुकता तो...', Navid Sole का अभिषेक को लेकर बड़ा खुलासा, बताया रिश्ते का सच
Bigg Boss 17: सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग-बॉस 17 में हर रोज नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में बने रहने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स कोशिशों में लगे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते एकसाथ 5 सदस्य को घर से बेघर होने वाले हैं। ऐसे में लंदन बेस्ड फार्मासिस्ट और टीवी पर्सनालिटी नवीद सोले शो से बाहर हो गए।
बिग-बॉस के प्रोमो में दिखाया गया है कि, नवीद के बाहर होने सभी घरवाले इमोशनल हो गए। वहीं शो से बाहर होने के बाद नवीद सोले ने अभिषेक कुमार को लेकर कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे किए। जिसे सुनकर तमाम फैंस भी दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं कि नवीद सोले क्या कुछ कहा।

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद नाविद सोले ने अभिषेक कुमार संग अपने रिश्ते की पोल खोली। उन्होंने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जब मैं शो से बाहर हुआ तो सबसे ज्यादा अभिषेक ही रोए। हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि अगर मैं घर में और कुछ दिनों से लिए रुकता तो जिस तरह से वह रो रहा था, उससे मेरे और उसके बीच कुछ हो जाता।'
नवीद ने आगे कहा, अभिषेक मेरा क्रश है। यही वजह है कि मैं कुछ दिन और घर में रूकना चाहता था। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और वह काफी अट्रैक्टिव हैं उतने ही वह दिल के साफ भी हैं। इसके अलावा नवीद ने यह भी खुलासा किया कि, बिग-बॉस के घर में अभिषेक ने उन्हें प्रपोज भी किया था।"
नवीद ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "उन्होंने मुझे एक तरह से प्रपोज़ भी किया था और किस किया था। इसलिए हमारा बॉन्ड अनब्रेकेबल था। मैं उसे दोबारा देखना पसंद करूंगा। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं"। बता दें कि, नवीद बिग-बॉस के घर में इंग्लिश बाबू के नाम से फेमस हुए थे। अब उनके एलिमिनेशन के बाद 4 और लोग घर से बेघर होने वाले हैं जिसका जल्द ही बिग-बॉस खुलासा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications