Bigg Boss 17 Finale: शो से बाहर जाकर क्या करने वाले हैं मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे?

Bigg Boss 17 Grand Finale: बिग बॉस 17 के फिनाले एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह ने अंकिता लोखंडे से पूछा कि शो से बाहर जाकर वह क्या करेंगी। इस पर अंकिता लोखंडे बोलीं- मैं बाहर जाकर पार्टी करने वाली हूं। खूब पार्टी करूंगी। वहीं मुनव्वर फारुकी को लेकर हर्ष ने मस्ती करते हुए कहा कि मुनव्वर ऑटो चलाएगा और सबको एक जगह से दूसरी जगह छोड़कर आएगा।

मन्रारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी का डांस
शो में भारती सिंह, विक्की जैन और मन्नारा चोपड़ा ने एक्ट किया। इसमें मन्नारा चोपड़ा, विक्की की पत्नी के रोल में दिखीं और भारती सिंह विक्की की मां के रोल में दिखीं। इस एक्ट को अंकिता लोखंडे ने भी काफी इन्जॉय किया। मन्रारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी के बीच में शो में काफी अच्छा बॉन्ड दिखा था। अब शो के फिनाले एपिसोड में मुनव्वर और मन्नारा ने साथ में डांस परफॉर्मेंस किया। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस पसंद कर रहे हैं।

bigg boss 17

अभिषेक ने समर्थ से मांगी माफी
शो में अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मारा था। अब फिनाले एपिसोड में अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मारने के लिए माफी मांगी। साथ ही दोनों ने डांस परफॉर्मेंस भी दी। फिनाले एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा और ईशा मालवीय ने घरवालों की मिमिक्री की। ईशा ने मन्नारा की और ऐश्वर्या ने अंकिता की मिमिक्री की। वहीं विक्की जैन ने अरुण महाशेट्टी की मिमिक्री की। वहीं सनी आर्या अभिषेक की मिमिक्री करते दिखाई दिए।

क्या मुनव्वर फारुकी होंगे विनर?
इंडियन एक्सप्रेस और हिंदुस्तान टाइम्स के पोल के मुताबिक, मुनव्वर फारुकी फैंस के फेवरेट कंटेस्टेंट के तौर पर उभरकर आए हैं। लोग मुनव्वर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फैंस मुनव्वर को ट्रॉफी उठाते देखना चाहते हैं। अब देखना मजेदार होगा कि शो का विनर कौन बनता है।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई
इस बार शो में कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ की काफी चर्चा हुई। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे कपल शो में अपनी लड़ाई को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। वहीं ईशा मालवीय अपनी लव लाइफ की वजह से शो में छाई रहीं। शो में ईशा ने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ एंट्री ली थी। फिर कुछ दिनों बाद शो में ईशा के वर्तमान बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल ने एंट्री ली, जिसके बाद उनकी कहानी ही बदल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+