Bigg Boss 17 Finale: क्या मुनव्वर फारुकी होंगे शो के विनर? जानें क्या है सच
Bigg Boss 17 Grand Finale: फिनाले एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा और ईशा मालवीय ने घरवालों की मिमिक्री की। ईशा ने मन्नारा की और ऐश्वर्या ने अंकिता की मिमिक्री की। वहीं विक्की जैन ने अरुण महाशेट्टी की मिमिक्री की। वहीं सनी आर्या अभिषेक की मिमिक्री करते दिखाई दिए।
क्या मुनव्वर फारुकी होंगे विनर?
इंडियन एक्सप्रेस और हिंदुस्तान टाइम्स के पोल के मुताबिक, मुनव्वर फारुकी फैंस के फेवरेट कंटेस्टेंट के तौर पर उभरकर आए हैं। लोग मुनव्वर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फैंस मुनव्वर को ट्रॉफी उठाते देखना चाहते हैं। अब देखना मजेदार होगा कि शो का विनर कौन बनता है।

मुनव्वर-समर्थ की स्टैंडअप कॉमेडी
फिनाले में मुनव्वर फारुकी और समर्थ जुरैल ने स्टैंडअप कॉमेडी की। उनका फेसऑफ फनी और एंटरटेनिंग था। इसके अलावा शो में सुदेश लहरी ने भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाया। उन्होंने डार्लिंग सॉन्ग पर डांस भी किया।
फिनाले में दिखी विक्की-नील में तकरार
बिग बॉस 17 में विक्की जैन और नील भट्ट के बीच में काफी झगड़ा हुआ था। शो में दोनों की शुरू में तो काफी बनी थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच खूब अनबन हुई। अब फिनाले में भी दोनों के बीच में काफी तकरार देखने को मिली।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई
इस बार शो में कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ की काफी चर्चा हुई। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे कपल शो में अपनी लड़ाई को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। वहीं ईशा मालवीय अपनी लव लाइफ की वजह से शो में छाई रहीं। शो में ईशा ने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ एंट्री ली थी। फिर कुछ दिनों बाद शो में ईशा के वर्तमान बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल ने एंट्री ली, जिसके बाद उनकी कहानी ही बदल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications