Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: समर्थ के बेघर होते ही रोने लगीं ईशा, अंकिता-विक्की के बीच हुई लड़ाई

Bigg Boss 17 Episode Day 94: 'बिग बॉस 17' इस समय दमदार चल रहा है। इस रिएलिटी शो का ग्रैंड फिनाले जल्द ही होने वाला है। ऐसे में सभी घरवाले अपना अपना गेम दिखाने में लग चुके हैं। सभी कंटेस्टेंट्स का असली चेहरा अब सामने आ रहा है। जैसे जैसे फिनाले करीब आ रहा है, वैसे शो में झगड़े और बढ़ते जा रहे हैं। खासकर अंकिता और विक्की के बीच की चिकचिक हर रोज बढ़ रही है।

अंकिता और विक्की की लड़ाई
बीते एपिसोड में अंकिता और विक्की ने छोटी सी बात का बतंगड़ बना दिया। इसके साथ ही घर में भारती सिंह और उनके पति हर्ष आए। दोनों ने घर का माहौल लाइट कर दिया और कंटेस्टेंट्स के साथ खूब सारी मस्ती की। एपिसोड शुरू होते ही करण जौहर दिखाई दिए। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को बताया कि उन्हें एक टास्क करना है। लूजर स्टेशन पर किसकी गाड़ी रुकी है, ये सबको बताना था। सबसे पहले अरुण और मन्नारा आए। ज्यादातर लोगों ने मुनव्वर का नाम लिया और बताया कि वो लूजर हैं क्योंकि वो अपना स्टैंड नहीं ले रहे हैं और वक्त अब और नहीं बचा है।

Bigg Boss 17

भारती-हर्ष ने की टांग खिंचाई
करण जौहर ने बताया कि कल से टिकट टू फिनाले वीक शुरू हो रहा है और कोई एक इनमें से जीतकर सीधे फिनाले में चला जाएगा। इसके बाद भारती और हर्ष घर में आए और आते ही धमाल मचा दिया। पहले तो भारती ने मुनव्वर को बुलाया और खूब खींचाई की। बाद में विक्की और अंकिता आए और फिर उनकी भी जमकर खिंचाई हुई। ऐसे ही एक-एक करके सबके टांग खींचे गए।

एलिमिनेट हुए समर्थ जुरेल
भारती और हर्ष मस्ती-मजाक करके घर से चले गए। इसके बाद बिग बॉस ने अनाउंस किया कि समर्थ जुरेल इस बार घर से बेघर हो रहे हैं। इतना सुनते ही समर्थ रोने लगे और ईशा उनके गले लगकर खूब रोईं। सभी घरवाले उदास हो गए। यहां तक कि समर्थ ने जाते-जाते अभिषेक कुमार को भी हग किया।

अंकिता ने कहा- अब ये सब खत्म करते हैं
बीते एपिसोड में अंकिता और विक्की के बीच एक बार फिर से घमासान हुआ। अंकिता को विक्की की बातों से दिक्कत होने लगी। अंकिता फिर विक्की के पास आईं और बोलने लगीं कि उन्हें विक्की की कुछ हरकतों से दिक्कत हो रही है। अंकिता ने यहां तक कि कह दिया कि 'चलो बस अब खत्म करते हैं।'

अंकिता को आखिर क्या हो रही है दिक्कत
गार्डेन एरिया में बैठकर मन्नारा और अभिषेक बातें करते हैं कि आयशा और मुनव्वर का क्या चल रहा है। बाद में अभिषेक उनसे कहते हैं कि वो भी उन दोनों को साथ में देखकर जलती हैं। बाद में मुनव्वर और मन्नारा की भी बात होती है। जब अंकिता सोफे पर बैठकर खा रही होती हैं तो विक्की उनसे पूछते हैं कि क्या हुआ लेकिन अंकिता उनसे बताए बिना वहां से चली जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+