Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस में हुई अरुण की बेटी की एंट्री, मुनव्वर को बताया अपना मामा
Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 सीजन अब अंत की तरफ जा रहा है। ऐसे में बने रहने के लिए सभी कंटेस्टेंट एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं बीते शुक्रवार के एपिसोड में देखने को मिला कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां ने शो में अलग-अलग एंट्री ली और कपल की लाइफ की से जुड़े कई खुलासे किए।
विक्की जैन की मां को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि वह शो में आ सकती हैं। अब जब वह फाइनली बिग-बॉस के घर में आईं तो उनके बदले रवैया को लेकर फैंस काफी हैरान हैं। इस बीच अंकिता को अपने खिलाफ काफी बातें सुनने को मिल रही हैं। जिसे लेकर एक्ट्रेस अपनी मां से कहती हैं कि ये सब जो हो रहा है वह उससे खुश नहीं हैं। वह अकेले ये सब अपने ऊपर नहीं ले पाएंगी।

अंकिता ने इस मामले में विक्की से बात की तो उन्होंने कहा कि, परिवार में उनके खिलाफ जो बातें चल रही हैं उसे लेकर वह खुश नहीं हैं। जिस पर विक्की ने जवाब देते हुए कहा वह हमेशा एक ही मूड में रहती हैं। जबकि अब जब घर में मम्मी आ रखी हैं तो उसे उनके सामने खुश रहना दिखना चाहिए। जिसके बाद अंकिता अपनी सास के पास जाकर उनसे माफी मांगती हैं।
इतने सालों में जो बिग-बॉस में कभी नहीं हुआ वह इस सीजन में हो रहा है। गुड मॉर्निंग ग्रीटिंग के साथ सुबह-सुबह अरुण की बेटी की एंट्री हुई। जिससे सभी हैरान हो गए। बच्ची जैसे ही घर में दाखिल हुई बिग-बॉस ने सभी घरवालों को फ्रीज होने का निर्देश दिया। मगर अपनी बच्ची को लंबे समय के बाद अचानक सामने देख अरुण इमोशनल हो गए।
अरुण अपनी बेटी को बताते हैं कि मुनव्वर और अभिषेक उनके मामा हैं और अंकिता मौसी हैं। जिसके बाद सभी घर के सदस्य उनकी बेटी से मिलते हैं। इस दौरान अरुण की पत्नी ने मुनव्वर के बेटे से अपनी बेटी की शादी की बात भी छेड़ी। जिसके कुछ ही देर बाद बिग-बॉस अंकिता और विक्की दोनों की मां को घर से जाने को कहा। इसके अलावा आयेशा के भाई शहनाब घर में आए। यह देखकर आयशा टूट गईं और रोने लगती हैं। ये देखकर घर के सभी सदस्य काफी भावुक हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications