Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: हाथ जोड़ते रहे अभिषेक कुमार पर अंकिता लोखंडे ने कर दिया घर से बेघर
Bigg Boss 17 Episode Day 84: 'बिग बॉस 17' में बीते एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला। पूरा एपिसोड ड्रामेबाजी से भरा रहा। कैप्टेंसी टास्क के बाद अंकिता लोखंडे घर की नई कैप्टन बन गई हैं और घर में उनका खूब जोर चल रहा है। इसके बाद सभी घरवाले उनकी बातें मानने पर मजबूर हो रहे हैं। बीते एपिसोड में अंकिता और विक्की की आपस में एक बार फिर से लड़ाई हो गई।
पराठे को लेकर घर में हुई बहसबाजी
इस बार अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की लड़ाई काफी आगे तक बढ़ गई थी। लेकिन टेंशन तब बढ़ गई जब अभिषेक कुमार को अंकिता लोखंडे ने घर से बाहर निकालने का फैसला कर लिया। बीते एपिसोड की शुरुआत में ही बहसबाजी देखने को मिली थी। एपिसोड शुरू होते ही पराठों को लेकर घर में बातें शुरू हो गई थीं।

मुनव्वर और आयशा में मनमुटाव
पराठे किसने कितने खाए, कौन ज्यादा खा गया, इसे लेकर ही सभी घरवाले आपस में भिड़ते दिखे। मुनव्व गार्डेन एरिया में बैठकर पराठे खा रहे थे, तो आयशा ने उन्हें ऑफर किया लेकिन उन्होंने मना कर दिया और नहीं खाया। बाद में उसी को लेकर दोनों के बीच झड़प हुई।
ईशा और मन्नारा ने उड़ाया मुनव्वर का मजाक
ईशा, अरुण, मन्नारा और समर्थ पूरे घर में घूमकर मस्ती करते नजर आते हैं। समर्थ और अरुण अभिषेक की कॉपी करने लगते हैं। दूसरी तरफअभिषेक फिर से कैमरे में देखकर माफी मांगते हुए दिखाई देते हैं। आयशा रात को गार्डेन में टहल रही थीं तो मुनव्वर ने उन्हें बुलाकर बात की और पुरानी चीजें क्लियर कीं। इसके बाद ईशा और मन्नारा दोनों के बारे में बैठकर बातें करती हैंऔर मुनव्वर का मजाक उड़ाती हैं।
अंकिता और विक्की की जमकर हुई लड़ाई
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की पहले ही बहुत बहस होती है। इसके बाद दोनों साथ में बैठकर बातें कर ही रहे थे कि उनकी बात एक दूसरे टॉपिक पर शुरू हो जाती है। विक्की बैठकर मन्नारा से बातें कर रहे थे। उन्हें बता रहे थे कि उनकी आंखों में कुछ है और ये सब अंकिता सुन लेती हैं। इसके बाद अंकिता फिर आकर विक्की को सुनाने लगती हैं कि वो मन्नारा से बातें क्यों करते रहते हैं। इधर विक्की भी अंकित से नाराज हो जाते हैं।
अभिषेक कुमार हुए घर से बेघर
अभिषेक कुमार को समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारने के बाद बिग बॉस का घर छोड़ने के लिए कहा जाता है। आपको बता दें कि अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को एक जोरदार थप्पड़ मारा था जब उन्होंने लड़ाई के दौरान उन्हें परेशान करने की कोशिश की थी। अब बिग बॉस अनाउंसमेंट करते हैं कि घर की नई कैप्टन अंकिता को फैसला करना है कि अभिषेक का क्या किया जाए। इसके बाद अंकिता फैसला लेती हैं कि अभिषेक को घर छोड़कर चले जाना चाहिए और अभिषेक घर से बेघर हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications