Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: घरवालों की वोटिंग से बेघर हुए अनुराग डोभाल, मुनव्वर से नाराज हैं आयशा खान
Bigg Boss 17 Episode Day 80: बिग बॉस 17 में इस समय काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते घर से 2 लोग बेघर हो गए थे और अब घरवालों ने कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल की भी छुट्टी कर दी है। पहले रिंकू धवन और नील भट्ट को वोटों की कमी के आधार पर निकाल दिया गया और बाद में घरवालों ने अनुराग डोभाल को बेघर कर दिया। वहीं शो के बीते एपिसोड में काफी झगड़े और ट्विस्ट्स एंड टर्न्स देखने को मिले।
कैप्टन ने संभाला एविक्शन टास्क
आपको बता दें कि बीमारी के कारण बाहर इलाज के लिए गईं कंटेस्टेंट आयशा खान शो में वापस लौट आई हैं। वहीं मुनव्वर फारुकी, ईशा मालवीय और ऑरा ने आपसी सहमति से एक घरवाले को बेघर कर दिया है। इसके अलावा कुछ लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिले, जिससे घर का माहौल गरमा गया है।

अनुराग और अभिषेक के बीच एविक्शन को लेकर बात
बीते एपिसोड की शुरुआत में मन्नारा चोपड़ा और अनुराग डोभाल, कंटेस्टेंट आयशा और मुनव्वर के रिश्तों पर बात कर रहे होते हैं कि दोनों दोबारा वही सेम चीज करेंगे। उधर, मुनव्वर अपने दोस्त अभिषेक से कहते हैं कि वह मन्नारा से सारी चीजें सही कर लें लेकिन अब उधर से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिलेगा। फिर अनुराग और अभिषेक एविक्शन के बारे में बात करते हैं कि अब कौन जाएगा।
अनुराग और अभिषेक की बहस
अनुराग डोभाल कहते हैं कि उनके जाने से गेम चेंज हो जाएगा। वहीं अभिषेक कहते हैं कि कुछ चेंज नहीं होगा क्योंकि बाहर से लोगों ने यही कहा है कि तू घर में कुछ नहीं कर रहा है। तेरे पत्ते अभी भी नहीं खुले हैं। फिर अनुराग कहते हैं कि वो तो सब मजाक में बोलते हैं।
घर में आयशा खान की दोबारा हुई एंट्री
बिग बॉस के घर में जैसे की आयशा खान की दोबारा एंट्री होती है तो सभी उसको देखकर खुश होते हैं। हालांकि आयशा, मुनव्वर से नाराज रहती हैं। वह अभिषेक से कहती हैं कि मुनव्वर बहुत ही झूठे इंसान हैं। पहले शादी की बात की और फिर सलमान खान के सामने पलट गए। फिर अनुराग ने आयशा को बताया कि मुनव्वर उसके घर से बाहर इलाज के लिए जाने के बाद हंस रहा था।
अंकिता लोखंडे ने आयशा से कही ये बात
वहीं अंकिता लोखंडे ने आयशा को बताया कि मुनव्वर और अनुराग की लड़ाई शुरू हो गई है। वहीं अंकिता ने अनुराग से कहा कि वह आग लगाना बंद करे। इसके बाद बिग बॉस सभी को चौक पर इकट्ठा होने के लिए कहते हैं। फिर वहां मन्नारा ने जो समर्थ के कान में कहा था, उसे पूरे घरवालों को बताया जाता है। फिर नॉमिनेशन्स का जिक्र होता है। बिग बॉस कहते हैं कि इसका अधिकार सबके पास नहीं होगा। सिर्फ कैप्टन ही इस बार नॉमिनेट कर पाएंगे।
अनुराग डोभाल का हुआ एविक्शन
ईशा मालवीय, ऑरा और मुनव्वर फारुकी हो की एविक्शन का अधइकार मिलता है। ऐसे में एक टास्क के जरिए सभी घरवाले कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल को घर से बेघर करने में सफल साबित होते हैं। आखिरकार अनुराग को भी बिग बॉस का घर छोड़ देना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications