Bigg Boss 17 Highlights: आयशा खान के आने से मन्नारा के बदले तेवर, अनुराग को एक्ट्रेस ने लगाई डांट

Bigg Boss 17 Highlights: बिग बॉस 17 शो में बने रहने के लिए भी कंटेस्टेट्स अपनी कोशिशों में जुटे हैं। बीते एपिसोड में अनुराग ने मन्नारा को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया। जिसके बाद मन्नारा चिढ़ गईं और उन्होंने को इस बात पर खूब खरी खोटी सुनाई। मन्नारा ने अनुराग को विलेन तक कह दिया। उधर मुनव्वर ने ऐश्वर्या को नॉमिनेट कर दिया तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई। ये देखकर सभी घरवाले आपस में इनकी चुगली करने लगते हैं।

ऐश्वर्या मुनव्वर से गुस्सा होकर कहती हैं कि आप कभी मेरे साथ बातचीत के लिए नहीं आते हैं। मुनव्वर ऐश्वर्या को कहते हैं कि आपके सभी घरवाले तब ही बंद हैं जब वह अंकिता या विक्की के साथ लड़ते हैं। वहीं अनुराग ने मन्नारा को नॉमिनेट किया तो इस बात के लिए सभी घरवाले उनको चिढ़ाते हुए मजाक उड़ाते हैं।

bigg boss 17

मुनव्वर अभिषेक से अपने और आयशा के रिलेशन के बारे में बताते हैं और कहते हैं कि हम दोनों के बीच कभी झगड़ा ही नहीं हुआ। मुझे बाहर की दुनिया में को भी शो से जाने के बाद फेस करना है इसलिए मैं यहां पर वैसे ही खेलूंगा जैसे मुझे खेलना चाहिए। बता दें कि इस हफ्ते ऐश्वर्या और नील दोनों नॉमिनेट हो गए। ऐश्वर्या नील से कहती हैं कि अगर मैं इस घर से गई तो तुम अच्छे से गेम खेलना।

इसके बाद अगले दिन की शुरुआत होती है और सभी लोग बिग बॉस एंथम पर डांस कर रहे होते हैं। ऐश्वर्या नील और अभिषेक मिलकर मुनव्वर के बारे में बातें करते हैं और कहते हैं कि मुनव्वर कैमरे के सामने नाजला के बारे में बातें करता है उसने आयशा के कहने पर व्हाइट शर्ट पहनने के लिए कहा तो उसने पहन भी लिया। आयशा मुनव्वर के सामने उसे ताना मारती है और कहते जब खुद के घर कांच बने तो दूसरे घर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। अनुराग मनोहर को कहते हैं कि वह बहुत ही फेक है।

इसके बाद आयशा मुनव्वर को कहती है कि उन्होंने चीटिंग करके सभी टास्क जीते हैं। ऐश्वर्या कहती है वह इस घर में सबसे ज्यादा निगेटिव करेक्टर है। दूसरी तरफ आयशा के आने के बाद जिस तरह मन्नारा के आव-भाव दिख रहे हैं उसे लेकर ऐश्वर्या को शक होता है कि उनके मन में मुनव्वर को लेकर कुछ तो जरूर पक रहा है। वह मुनव्वर का हाथ पकड़कर इस गेम को जीतना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+