Bigg Boss 17 Highlights: मुनव्वर फारुकी ने खोली अंकिता लोखंडे की पोल, ऑडियो क्लिप सुनकर घरवाले हुए हैरान

Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 के बीते एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच खूब लड़ाई हुई। इसके अलावा शो में मुनव्वर फारुकी ने शो में अंकिता को मिल रहे स्पेशल ट्रीटमेंट को अनफेयर बताया। उऩ्होंने बग-बॉस से अनुरोध किया कि एक्ट्रेस को मिल रही इस सर्विस को तुरंत बंद किया जाए।

शो की शुरुआत बिग-बॉस में नेशनल एंथम से होती है। सभी घरवाले डांस कर एक दूसरे के साथ मस्ती करते हैं। इस दौरान अंकिता विक्की से पूछती हैं कि वह यहां से जाने के बाद किस किस से कनेक्शन बना कर रखेंगे। विक्की ने खानजादी, मनारा, सना और ईशा का नाम लिया जिनके साथ वह टच में रहना चाहते हैं।

bigg boss 17

इसके बाद ईशा ने विक्की से पूछा कि उनकी अंकिता के साथ शादी को कितने साल हो गए। जब अंकिता उनसे मिली थीं तो उन्होंने क्या पहना था। लेकिन विक्की को ये सब याद नहीं होता तो अंकिता की उनसे लड़ाई हो जाती है। फिर औरा और अंकिता किचन में हंसी मजाक करते हैं। तभी खाने को लेकर फिर से अंकिता और विक्की आपस में भिड़ जाते हैं।

इसके बाद किचन में दूध के पैकेट की चोरी होती है। ये देखकर विक्की और मुनव्वर सभी घरवालों के सामान की चेकिंग करते हैं। इस दौरान अभिषेक कुमार की चोरी पकड़ ली। नके बेड के किनारे से कई दूध के पैकेट मिले। जिसे देखकर घर में सभी कंटेस्टेंट्स ने बवाल मचा दिया। जबकि अभिषेक ने रिंकु की झूठी कसम तक खाई थी।

शो में असली ड्रामा तो तब शुरू हुआ जब मुनव्वर को बिग-बॉस ने एक ऑडियो क्लिप सुनाया। जिसमें अंकिता लोखंडे एक डॉक्टर से फोन पर बातचीत करते हुए सुनाई दी। इस क्लिप में अंकिता पूछती हैं कि वह कैसा कर रही हैं। डॉक्टर ने उनकी तारीफ की और कहा कि बाहर आकर उन्हें काफी सारा काम मिलने वाला है। ये सुनने के बाद मुनव्वर ने सभी घरवालों के सामने क्लिप को सुनाया और अंकिता की पोल खोल दी।

मुनव्वर ने अंकिता को मिल रहे स्पेशल ट्रीटमेंट को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि वह इस तरह घर के अंदर रहकर बाहर अपने बारे में जान रही हैं जो कि बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए अनफेयर है। उन्होंने बिग-बॉस से अनुरोध किया कि अंकिता स्पेशल ट्रीटमेंट का गलत फायदा उठा रही हैं और इसे बंद किया जाए। लेकिन बिग-बॉस ये फैसला मुनव्वर पर छोड़ देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+