Bigg Boss 17 Highlights: मुनव्वर फारुकी बने घर के पहले कैप्टन, तो मन्नारा चोपड़ा के चेहरे का उड़ा रंग

Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 के घर में सभी कंटेस्टेंट्स शो में बने रहने के लिए जी जान लगा रहे हैं। अब बीते एपिसोड में पहला कैप्टेंसी टास्क हुआ। जिसकी वजह से सभी घरवाले आपस में भिड़ गए। कप्तानी के टास्क के दौरान सबसे ज्यादा ऐश्वर्या शर्मा और विक्की जैन के बीच जमकर लड़ाई हुई।

दरअसल, रिंकु धवन नए कैप्टन को चुनने के लिए बिग बॉस ने एक नोट पढ़ने को कहा जिसमें टास्क के इंस्ट्रक्शन लिखे हुए थे। इसके मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को अपनी गर्दन पर मांस का टुकड़ा लेकर घूमना था। इस दौरान उन्हें उस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना होगा जिसे वह कप्तानी की रेस से बाहर करना चाहते हैं। इसके बाद कप्तानी की दावेदारी को लेकर सभी घरवालों के बीच खूब लड़ाई हुई।

Munawar Faruqui

टास्क में मन्नारा चोपड़ा ने ईशा को कप्तानी के टास्क से बाहर कर दिया। मन्नारा ईशा से साफ कह देती हैं कि वह इस कप्तानी के लायक नहीं है। ये सुनकर ईशा का खून खौल जाता है। दोनों में जमकर बहसबाजी होती है। इसके अलावा अंकिता और ऐश्वर्या के बीच भी कप्तानी को लेकर जबरदस्त झगड़ा हुआ।

कप्तानी की रेस में जब ऐश्वर्या शर्मा ने अंकिता लोखंडे का नाम लिया। यानि की वह नहीं चाहती कि इस हफ्ते अंकिता कैप्टन बनें। इसकी वजह से घर में खूब बवाल मचा। ऐश्वर्या और अंकिता के बीच हुई लड़ाई में उनके पति नील कूद पड़ते हैं। इसके बाद विक्की की नील से जबरदस्त लड़ाई हुई। दोनों एक दूसरे पर गलत आरोप लगाते हुए नजर आए।

हालांकि इन सबके बीच अंत में पहले कैप्टन मुनव्वर फारुकी चुने गए। जिसके कारण उन्हें कई सारे फायदे मिले। सिर्फ मुनव्वर को अब दिमाग के कमरे में जगह मिली। जबकि बाकी के सदस्य इस हफ्ते दिमाग के कमरे से बाहर रहेंगे। इसी के साथ वह इस हफ्ते की इम्युनिटी भी हासिल करते हैं। कुल मिलाकर ये एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। अब कैप्टन बनने के बाद मुनव्वर इस हफ्ते शो के एलिमिनेशन से बच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+