Bigg Boss 17 Highlights: विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की हुई बहस, पत्नी पर भड़कते हुए बोले-तुमने 3 सालों में...
Bigg Boss 17 Highlights: सलमान खान के शो बिग-बॉस 17 के बीते एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिला। ये एपिसोड मुनव्वर फारुकी के लिए काफी खास रहा। मुनव्वर ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस के लिए घरवालों को टिकट बेचे। ये टास्क उन्हें बिग-बॉस ने दिया कि वह जीतने ज्यादा टिकट बेचेंगे उतने ज्यादा उनका शो धमाकेदार होगा। इसके अलावा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। दोनों की बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक्ट्रेस रोने लगती हैं।
बता दें कि बिग-बॉस के बीते एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जबरदस्त बहसबाजी हुई। दरअसल, अंकिता किचन में अपने पति के लिए चीला बनाने जाती है। तभी खानजादी उन्हें समझाती हैं कि वह कैसे बनाए। ये सुनकर अंकिता को हर्ट हुआ और उन्होंने कहा कि वह अच्छे जानती हैं कि कैसे बनता है। ये सुनकर विक्की जैन बीच में आते हैं अंकिता को समझाते हैं कि वह लड़ाई क्यों कर रही हैं।

इसके बाद विक्की जैन को अंकिता का बिहेवियर देखकर गुस्सा आता है और वह कहते हैं कि तुमने तीन साल से आजतक मेरे लिए कौन सा कुछ बना दिया है। ये सुनकर अंकिता अपने आंसू नहीं रोक पाती। लेकिन ये देखकर भी विक्की खुद को नहीं रोकते और जमकर एक्ट्रेस पर अपनी भड़ास निकालते हैं। हालांकि पति-पत्नी के बीच हुई इस लड़ाई के मजे घरवालों ने लिए।
इसके अलावा चिंटू के साथ कोरिअन सिंगर ऑरा ने जमकर मस्ती की। मशहूर कोरियन सिंगर ऑरा ने मुनव्वर से कहा कि वह घर में सबसे ज्यादा भरोसा उनपर करते हैं। इतना ही नहीं ऑरा ने अपने गले की चैन उतारकर मुनव्वर को दे दी। ये देखकर मुनव्वर की खुशी का ठिकाना नहीं होता और वह ऑरा पर जमकर प्यार बरसाते नजर आए।
इसके बाद बिग-बॉस ने मुनव्वर को अपने शो के लिए घरवालों को मनाने के लिए कहा। घरवालों को दो ऑप्शन दिए जाते हैं या तो वह घर में आए तमाम लग्जरी आइटम चुने या फिर मुनव्वर के शो में हिस्सा लें। हालांकि ज्यादातर घरवालों ने मुनव्वर के शो को चुना। लेकिन ऐश्वर्या, अनुराग और ऑरा लक्जरी बजट चूज करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications