Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: नियम न मानने के चलते तहलका हुए घर से बाहर, फूट फूटकर रोने लगे अभिषेक

Bigg Boss 17 Episode Day 48: 'बिग बॉस 17' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कंटेस्टेंट के बीच विवाद लगातार जारी है और बीते दिनों तक घरवालों के बीच हाथापाई तक हो गई थी। इस बार वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान की जगह बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर इस शो को होस्ट करते नजर आए। बीते एपिसोड में तहलका का एलिमिनेशन हुआ। साथ ही मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और अभिषेक कुमार की जमकर क्लास लगाई गई। सभी घरवाले वीकेंड का वार एपिसोड में शांत ही नजर आए।

करण जौहर ने लगाई मन्नारा चोपड़ा की क्लास
एपिसोड की शुरुआत में करण जौहर पहले मन्नारा की क्लास लगाते हैं। वह कहते हैं- मन्नारा अपनी दोस्तों की लेकर सब जगह वैलीडेशन मांगती हैं। मुनव्वर से वह सबकुछ एक्सपेक्ट करती हैं। लेकिन उनके लिए कुछ करती नहीं हैं। वह इस पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड होने वाले थे, वो भी अनुराग की वजह से। जो कि उनके अच्छे दोस्त हैं। क्या उन्होंने उनसे जाकर पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

tehalka bhai

अंकिता कहती हैं- मुझे तीसरा पहिया नहीं बनना था
इसके बाद करण जौहर कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी से पूछते हैं कि क्या वह अंकिता के अच्छे दोस्त हैं? तो मुनव्वर बताते हैं कि उनकी तरफ से 100 पर्सेंट है लेकिन सामने से पता नहीं। अंकिता लोखंडे से करण जौहर कहते हैं- वह कुछ भी स्थिति में एक माहौल क्यों सेट करती हैं कि मैं ऐसी हूं, मैं वैसी हूं। ये पहले पांच लाइन क्यों कहती हैं। अब तो ये सब जानते हैं। कुछ नया बताएं और ये एक्शन में आज तक दिखाई नहीं दी हैं।

'मैं मुनव्वर और मन्नारा के बीच नहीं आना चाहती हूं'
वहीं अंकिता लोखंडे कहती हैं कि वह मुनव्वर और मन्नारा के बीच नहीं आना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने मुन्ना की दोस्ती से एक कदम पीछे ले लिया है। अंकिता ने कहा- मुझे तीसरा पहिया नहीं बनना था इसलिए मैं ये दोस्ती नहीं रख सकती थी। मैं नहीं चाहती हूं कि मन्नारा के बीच मुनव्वर फंसे। करण ने कहा कि आपसे दोस्ती नहीं हो रही है। आपको दोस्तों की जरूरत नहीं है। फिर घरवाले कहते हैं कि इन्हें नॉमिनेशन्स से बचने के लिए दोस्त चाहिए।

सना रईस खान की भी लगाई क्लास
करण जौहर ने मुनव्वर फारूकी को सचेत किया और थोड़ा एंटरटेनिंग होने के लिए कहा। फिर सना रईस खान से बात करते हुए करण जौहर कहते हैं- तुम इतना दोगलापन क्यों दिखाती हूं। दूसरी तरफ करण जौहर कंटेस्टेंट अरुण से औरतों की इज्जत करने के लिए कहते हैं। करण जौहर ने आगे कहा- विक्की वुमन कार्ड खेलने में ही बिजी रहते हैं। करण कंटेस्टेंट विक्की को अच्छे से खेलने की हिदायत देते हैं।

बिग बॉस के घर से तहलका हुए एलिमिनेट
इस बार वीकेंड के वार एपिसडोमें शो के कंटेस्टेंट तहलका एलिमिनेट हो जाते हैं। लेकिन ये सुनकर अरुण फूट-फूटकर रोने लगते हैं। ये देख हर किसी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। इसके बाद अभिषेक कैमरे पर जाकर बोलते हैं कि बिग बॉस अगर ये फैसला वापस लिया जा सकता है तो ले लें। वह उन्हें जाने न दें। फिर मन्नारा भी कैमरे पर यही बोलती हैं कि वह समझा लेंगी। प्लीज उन्हें जाने न दें। अरुण और तहलका को रोता देख हर कोई रोने लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+