Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: सलमान खान ने मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी की जमकर लगाई क्लास
Bigg Boss 17 Episode Day 33: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। घरवालों के बीच घमासान जारी है। कंटेस्टेंट्स भी अपना जबर ड्रामा लोगों को दिखा रहे हैं। इस बार शुक्रवार के वार में शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। गत 17 नवंबर के एपिसोड में सलमान खान ने मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी को अपने निशाने पर लिया। सलमान खान ने इन दोनों को ही रिश्तों के क्लेरिफिकेशन का जमकर डोज दिया है।
सलमान खान ने घरवालों की जमकर लगाई क्लास
एपिसोड की शुरुआत में सभी घरवालों को सलमान कहते हैं- ऐसे बहुत से लोग हैं इस घर में जो मुझे गलत समझते हैं। समझिए, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं किसी चीज का एक्सप्लेनेशन नहीं देता हूं और मुझे यहां पर आकर ज्ञान देने और समझाने का कोई शौक नहीं है। सलमान खान आगे कहते हैं- मैंने आपको पैदा नहीं किया है, आप मेरे बच्चे नहीं हो। आपकी बदत्तमिजियों में मुझे कोई इंट्रेस्ट नहीं है। भाड़ में जाओ। भाईजान से ये सब बाते सुन कर घरवाले चुप हो जाते हैं।

फिल्म 'खिचड़ी 2' की स्टारकास्ट ने मचाई धूम
इसी बीच बिग बॉस 17 के घर में हालिया रिलीज फिल्म 'खिचड़ी 2' की स्टार कास्ट पहुंचती हैं और लोगों का जमकर मनोरंजन करती है। आपको बता दें कि फिल्म 'खिचड़ी-2' गत 17 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं।
मुनव्वर फारूकी पर बरसे सलमान खान
सलमान खान ने शुक्रवार का वार एपिसोड में मुनव्वर फारूकी को फटकार लगाते हुए कहा- दिल के रूम में शिफ्ट हो गए तो डिमोशन ही हो गया तुम्हारा, एक स्टैंड तो लेना चाहिए ही था न। आपने अगर घर में करवट नहीं बदली तो आप हार जाओगे। वहीं सलमान खान घरवालों पर खूब नाराज होते हैं और कहते हैं- ऐसे बहुत सारे लोग इस घर में, जो मुझे गलत समझते हैं। समझ लो इससे मुझे कोई फर्क भी नहीं पड़ता है और मैं किसी को किसी बात की सफाई देता नहीं हूं। सलमान खान मन्नारा चोपड़ा पर जमकर बरसते हैं।












Click it and Unblock the Notifications