Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस से बेघर होंगे ये कंटेस्टेंट्स, इन 5 पर लटकी एलिमिनेशनल की तलवार

Bigg Boss 17 Highlights: सलमान खान का रियलिटी शो बिग-बॉस में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। इस खेल में ना सिर्फ सिंगल बल्कि कपल्स भी आपस में खूब भिड़ रहे हैं। बीते एपिसोड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई जिसमें घर से बेघर होने के लिए 5 सदस्यों को नॉमिनेट किया गया।

हमेशा की तरह इस बार भी बिग-बॉस सभी कंटेस्टेंट को बुलाते हैं और नॉमिनेशन के लिए किन्हीं दो सदस्यों का नाम लेने के लिए कहते हैं। अनुराग को तो बिग-बॉस ने पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया। वहीं दूसरी तरफ 5 और कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है। जिसमें अंकिता लोखंडे, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, अनुराग डोभाल, सनी आर्या और अभिषेक कुमार शामिल हैं।

bigg boss 17

इसके अलावा अंकिता ने अभिषेक के हुए नॉमिनेशन के बाद उन पर तंज कसा और कहा कि आप तो टॉप कंटेस्टेंट हैं। जिसके बाद अभिषेक उनको करारा जवाब देते हुए कहते हैं कि, आप तो नीचे से टॉप पर हैं। आपका दिमाग बहुत तेज है। इसके बाद अंकिता यहां चुप नहीं रहती बल्कि 'आप की गलतियां इतनी बड़ी हैं कि आप अपना मुंह नहीं दिखा पाएंगी।'

सबको लगता है कि अभिषेक को नॉमिनेट अनुराग ने किया लेकिन बाद में विक्की खुद बातों ही बातों में खुलासा करते हैं कि उनको नॉमिनेट करने वाले वह खुद हैं। इसके अलावा अंकिता लोखंडे किचन में जाती हैं तो वह खट्टा खाने की इच्छा जाहिर करती हैं। जिसके बाद सभी उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगते हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनका टेस्ट हो चुका है।

इसके अलावा विक्की जैन अनुराग और अरुण की लड़ाई के बीच में आ जाते हैं तो मामले को ठीक करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान अंकिता बीच में आ जाती हैं और उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं कि, तू हर बार बीच में आकर मामले को सॉल्व क्यों करने लगता है। हम दोनों क्या यहां पर इसलिए हैं। ये सुनकर विक्की गुस्से में कहते हैं, 'मुझे माफ करो मैं हमारे मामले में हार गया हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+