Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: सुशांत सिंह राजपूत के लिए रोने लगीं अंकिता लोखंडे, नॉमिनेशन पर हुआ विवाद

Bigg Boss 17 Episode Day 23: बिग बॉस 17 में इस समय घरवालों के बीच घमासान देखने को मिल रही है। शो के 23वें एपिसोड की शुरुआत में ही किचन में मुनव्वर फारुकी और अरुण की लड़ाई देखने को मिलती है। दरअसल मुनव्वर के पराठे चोरी हो जाते है जिसके बाद वह गुस्सा हो जाते हैं और बोलते हैं कि जिस पिल्ले ने पराठे चुराए हैं उसको मैं छोडूंगा नहीं। मुनव्वर की इस बात के बाद ही अरुण के साथ उनकी तीखी बहस हो जाती है।

मुनव्वर और अरुण के बीच जमकर हुई लड़ाई
बिग बॉस के किचन में मुनव्वर फारुकी और अरुण के बीच जमतर लड़ाई देखने को मिलती है। दोनों की लड़ाई काफी लंबी चली थी। मुनव्वर गुस्से में कहते हैं कि तू जा क्रीम लगाकर सो जा। इसके बाद अरुण कहते हैं कि क्रीम मैं तूझे लगा दूंगा। इसके बाद अंकिता लोखंडे अपने दोस्त मुनव्वर को समझाती हैं कि ऐसा मत बोलो।

ankita lokhande

नॉमिनेशन को लेकर घर में घमासान
आपको बता दें कि नील भट्ट ने विक्की जैन और अंकिता लोखंडे को नॉमिनेट किया है। इसके बाद अभिषेक कुमार ने ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे को नॉमिनेट किया। मन्नारा चोपड़ा भी बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं लेकिन शो में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। उनके चुलबुले अंदाज को लोग खूब पसंद करते हैं। वह हर रोज अपने दर्शकों का दिल जीत रही हैं। वह कभी-कभी बचकानी हरकतें करती हैं लेकिन शो में ये सब दिखाई देता है।

मुनव्वर फारूकी-मन्नारा चोपड़ा के बीच हुई लड़ाई
गत 9 नवंबर के एपिसोड में मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा के बीच काफी लड़ाई हुई है। दरअसल खानजादी के साथ लड़ाई के बाद मुनव्वर द्वारा मन्नारा का स्टैंड न लेने से वह काफी परेशान हो गई थीं। इसके बाद मन्नारा अपने दोस्त मुन्नवर पर खानजादी को उनके खिलाफ पोक करने का आरोप भी लगाती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रोने लगीं अंकिता लोखंडे
एक बार फिर अंकिता लोखंडे अभिषेक कुमार से बात करते हुए दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हो जाती हैं। अभिषेक अंकिता से बोलते हैं- आपसे मैं कभी उनके बारे में बात नहीं करना चाहता था। इस पर रोते हुए अंकिता कहती हैं कि वो बहुत मेहनती था। अपना हर एक काम बहुत शिद्दत के साथ करता था। उसके बारे में बात करना मुझे हमेशा बहुत अच्छा लगता है। वह बहुत ही अच्छा था और सब उसको बहुत प्यार करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+