Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: मुनव्वर फारूकी की इस हरकत से घर में मचा कोहराम, विक्की जैन ने निकाली भड़ास

Bigg Boss 17 Episode Day 21: गत शुक्रवार और शनिवार को बिग बॉस 17 के होस्ट सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई थी। गत 5 नवंबर के एपिसडोमें खान ब्रदर्स सोहेल खान और अरबाज खान ने सभी कंटेस्टेंट के खूब मजे लिए। वीकेंड के वार में जहां सलमान ने ईशा मालवीय को लताड़ा था, वहीं अब सोहेल और अरबाज ने भी समर्थ जुरेल की गर्लफ्रेंड का जमकर मजाक उड़ाया है।

मुनव्वर फारूकी ने चुराई कॉफी
बीते एपिसोड में बिग बॉस के घर में कॉफी को लेकर घमासान मच गया है। दरअसल मुनव्वर फारूकी ने राशन से कॉफी चुरा ली है, जिसका पता लगने पर घर में कंटेस्टेंट के बीच खूब लड़ाई हुई। वहीं विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा दोनों ने ही राशन को लेकर जमकर हंगामा किया था।

vicky jain

मक्खन लेकर वॉशरूम चली गईं अंकिता लोखंडे
आपको बता दें कि राशन का सारा मक्खन अंकिता लोखंडे ने चुरा कर बाथरूम में ले जाकर छिपा दिया था जिसके बाद सारे घर वाले इकट्ठा होकर अंकिता से लड़ाई करने लगते हैं। वहीं अभिषेक और मुनव्वर के बीच तीखी बहस होती है। मुनव्वर ने कॉफी छिपाकर रख ली थी। इसके बाद विक्की जैन उन पर भड़क जाते हैं कि आप ऐसा नहीं कर सकते हैं।

किचन में अभिषेक और अंकिता के बीच हुई बहस
दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे कंटेस्टेंट अभिषेक को बोलती हैं- मैं कॉफी को लेकर सिर्फ अपने लोगों के लिए लड़ी थी। इस पर अभिषेक कहते हैं- मैं लोगों के लिए नहीं, यहां अपने लिए खेल रहा हूं। इसके बाद अभिषेक कहते हैं- आप बहुत लालची हैं। वहीं पत्नी अंकिता लोखंडे का बचाव करते हुए बीच में आकर विक्की जैन कहते हैं- तू चूप रह और अपना काम कर। विक्की जैन अभिषेक पर अपनी भड़ास निकाल देते हैं।

ईशा ने अभिषेक पर लगाया ये आरोप
अभिषेक कुमार बोलते हैं- मैं यहां गेम खेलने आया हूं और शुरू से वही कर रहा हूं। इस पर ईशा चिल्लाते हुए कहती हैं- मुझे मत सुना ये सब और मैं अपनी मर्जी से जो मन करेगा वो करुंगी। तभी समर्थ बीच में आते हैं और ईशा को शांत कराने की कोशिश करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+