Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: ये 5 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट, अंकिता लोखंडे-मुनव्वर के बीच हुई दोस्ती

Bigg Boss 17 Episode Day 16: बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। टीवी का ये पॉपुलर रिएलिटी शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शो में अब एक एक कंटेस्टेंट अपना गेम खेलना शुरू कर चुका है। जहां एक तरफ अभिषेक और समर्थ के बीच जमकर लड़ाई हो रही है, वहीं दूसरी तरफ विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा के बीच का विवाद भी देखने लायक है। गत 31 अक्टूबर के एपिसोड में अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली है। अंकिता अपने दिल की बात मुनव्वर से करती नजर आई हैं।

अंकिता और विक्की जैन का रिश्ता
मुनव्वर से बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने अपने पति और शो के कंटेस्टेंट विक्की जैन के बारे में भी कई बातें कीं। अंकिता ने विक्की के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा- मैं और वो भले ही एक-दूसरे से कितने भी लड़ते हैं लेकिन हम कभी अलग नहीं रह सकते हैं। खुद के रिश्ते को अंकिता ने टॉम एंड जेरी बताते हुए कहा- हम लड़ते भी हैं लेकिन एक दूसरे के साथ खुश भी रहते हैं।

ankita lokhande

अंकिता ने शेयर की अपने दिल की बात
वहीं गत 31 अक्टूबर के एपिसोड में अपने काम के बारे में बात करते हुए अंकिता ने कहा कि जब मुझे सीरियल पवित्र रिश्ता मिला था तो मुझे 2000 रुपये प्रति दिन के मिलते थे। जब मेरे अकाउंट में 50 हजार रुपये क्रेडिट हुए तो मैं बहुत उत्साहित हो गई थी। मैंने इससे पहले इतने पैसे कभी नहीं देखे थे। मेरे पैरेंट्स उस फेज में मेरी ताकत थे।

अभिषेक और खानजादी का कनेक्शन
वहीं अब ईशा से लड़ाई के बाद अभिषेक कंटेस्टेंट खानजादी के साथ कनेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। अभिषेक और खानजादी घर के अंदर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक अपनी नई दोस्त खानजादी के साथ स्वीमिंग पूल में भी मस्ती करते दिखे। इसके अलावा उन्होंने खानजादी को हाथ पर किस किया। इसी बीच ईशा भी समर्थ के साथ काफी समय बिता रही हैं।

ये 5 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में तीसरे हफ्ते के लिए नॉमिनेशन हुए हैं, जिसमें नील भट्ट ने अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को निशाना बनाया है। दोनों के बीच बीते दिनों काफी तीखी बहसबाजी देखने को मिली थी। नॉमिनेशन टास्क में अभिषेक ने समर्थ पर काफी भड़ास भी निकाली है। उन्होंने ईशा के बॉयफ्रेंड को ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। जो कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं उनमें सना रईस खान, समर्थ, अरुण, ईशा मालवीय और मनस्वी का नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+