Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: अंकिता और अभिषेक के जर्नी वीडियो ने क‍िया इमोशनल, अरुण माशेट्टी लगे रोने

Bigg Boss 17 Episode Day 103: टीवी का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' अब अपने फिनाले पर पहुंचने वाला है। आगामी 28 जनवरी 2024 को शो का ग्रैंड फिनाले होगा जिसमें विनर के नाम की घोषणा होगी। उससे पहले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स यानी अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अरुण श्रीकांत माशेट्टी और अभिषेक कुमार की अब तक की पूरी जर्नी को लाइव ऑडियंस के सामने शो में दिखाया गया।

जोश के साथ हुई घरवालों की सुबह
बीते एपिसोड की शुरुआत काफी जोश के साथ शुरू हुई। सभी कंटेस्टेंट्स ने एंथम सॉन्ग पर डांस किया और बिग बॉस को गुड मॉर्निंग विश किया। हालांकि अरुण थोड़े से अपसेट नजर आए और अंकिता ने अपने पति विक्की जैन को याद किया और कहने लगी कि वो पार्टी तो नहीं कर रहा होगा, लड़कियों के साथ।

ankita lokhande

मन्नारा और मुनव्वर की नोंकझोंक
इसके बाद चाय को लेकर मुनव्वर और मन्नारा के बीच खट्टी-मीठी नोंकझोंक हुई। मन्नारा ने अभिषेक से पुछा कि क्या मुनव्वर भी चाय पीएंगे। मुनव्वर ये देख लेते हैं और फिर वो कहते हैं कि वो डायरेक्ट भी पूछ सकती थीं। फिर मन्नारा भी तंज कसती हैं कि उनके दोस्त आ गए थे पता नहीं कि कितनी चाय पीते हैं।

अभिषेक कुमार की जर्नी
सबसे पहले अभिषेक कुमार की जर्नी दिखाई गई। घर के अंदर लाइव ऑडियंस आई, जिन्हें देखकर अभिषेक खुशी से चीख पड़े। इसके बाद बिग बॉस ने कहा कि अभिषेक ऐसे विलेन थे, जो अपनी काबिलियत के दम पर हीरो बन गए। इसके बाद बड़ी-सी स्क्रीन पर उनकी जर्नी दिखाई गई, जिसे देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। ईशा मालवीय के लिए उनका पागलपन और खानजादी के साथ उनका फ्लर्ट देख जनता भी कभी इमोशनल हो गई तो कभी पेट पकड़कर हंसने लगी।

अंकिता लोखंडे की जर्नी
अभिषेक के बाद अंकिता लोखंडे की बारी आती है। बिग बॉस कहते हैं कि उन्हें किसी इंट्रोडक्शन की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने आते ही अपना दिल इतने लोगों के लिए खोल दिया कि खुद को ही खो बैठीं। वो अपने पति की वजह से ही इस शो में आईं। वो रिश्ते को सच्चे दिल से निभाती हैं। रिश्तों की परीक्षा बहुत मुश्किल होती है। ये सुनकर अंकिता की आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद अंकिता की जर्नी दिखाई गई।

अरुण माशेट्टी की जर्नी ने रुला द‍िला
एपिसोड में तीसरी जर्नी अरुण माशेट्टी की द‍िखाई गई। वह शो में एक सोलो हीरो के तौर पर उभरे हैं। उनकी जर्नी में तहलका के साथ दोस्‍ती, अपने हक के ल‍िए हमेशा डटकर खड़े रहना, अभ‍िषेक और ईशा के साथ उनके झगड़ों को शामिल क‍िया गया। अरुण की जर्नी तीनों में सबसे ज्‍यादा इमोशनल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+