'दूल्हा छोड़कर चला गया', सुशांत सिंह राजपूत की दुल्हन बनना चाहती थीं अंकिता लोखंडे, फिर क्यों नहीं हुई शादी?

Bigg Boss 17 Latest Update: सलमान खान का सबसे चर्चित शो बिग-बॉस 17 में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा जो चर्चा में हैं वो है अंकिता लोखंडे। चाहे पति विक्की जैन से झगड़ा हो या फिर सुशांत सिंह राजपूत से खत्म हुआ रिश्ता, एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक बार फिर बिग-बॉस के घर में सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया।

अंकिता लोखंडे अक्सर दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करती रहती हैं। अब बिग-बॉस के घर में उन्होंने बताया कि वह सुशांत की दुल्हन बनना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अंकिता ने कहा, 'मुझे सच्चा प्यार था और काफी सालों का प्यार था. मैं तो दुल्हन बनने के लिए भी तैयार थी लेकिन मेरा दूल्हा मुझे छोड़कर चला गया।'

ankita lokhande

अंकिता लोखंडे ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि, 'मुझे ऐसा लगता था कि वही मेरा दूल्हा बनेगा। लेकिन मेरा दूल्हा वह नहीं बन पाया। इसके बाद मेरी जिंदगी में विक्की जैन आए। उस वक्त मैं सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थी। मुझे नहीं पता था विक्की मुझे पसंद करते हैं हम दोनों काफी अच्छे दोस्त थे।'

अंकिता लोखंडे ने आगे बताया कि आखिर कैसे विक्की जैन के साथ उनका रिलेशनशिप शुरू हुआ। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मैं अपनी लाइफ में काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थी तो, विक्की ने मुझे काफी सपोर्ट किया। विक्की को मेरे लिए काफी समय से फीलिंग्स थीं और उन्होंने मुझे शादी का वादा किया जिसकी वजह से हम दोनों रिश्ते में आए और शादी हुई।'

बता दें कि, अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने एक दूसरे को लगभग 6 साल डेट किया। दोनों ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ते में साथ काम किया जहां से दोनों के रिश्ते की शुरूआत हुई। खबरों के मुताबिक, दोनों शादी का फैसला कर चुके थे लेकिन इससे पहले शादी होती दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+