'घमंड की धज्जियां उड़ गई' बिग-बॉस से बाहर आने पर अंकिता लोखंडे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, यूजर्स ने किया ट्रोल
Bigg Boss 17 Finale: बिग-बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी बन गए। जिसके लिए उन्हें प्राइज मनी 50 लाख रुपये और चमचमाती कार मिली। लेकिन विजेता घोषित होने से कुछ देर पहले टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे शो से बाहर हो गईं। जबकि फैंस को उम्मीद थी कि वह इस शो की विनर होंगी।
शो से मिली हार के बाद अंकिता लोखंडे का चेहरा काफी मायुस था। उनकी शक्ल देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें काफी उम्मीद थी कि वह बिग-बॉस 17 जीतेंगी। लेकिन मिली हार से एक्ट्रेस के चेहरे से मुस्कान गायब ही हो गई। यहां तक कि अंकिता ने मीडिया से बात करने से भी इंकार कर दिया।

बिग-बॉस 17 से बाहर होने के बाद अंकिता लोखंडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह रोते हुए अपनी वैनिटी वैन में जा रही हैं। उनको देखते ही मी़डिया ने चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान जब एक्ट्रेस से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब देने से साफ इंकार कर दिया।
अंकिता लोखंडे का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कमेंट्स देख ऐसा लग रहा है कि उनके बाहर होने से लोग काफी खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये अपसेट है क्योंकि मनारा पहले आ गई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, लगता है हार से इसका इगो हर्ट हो गया। एक ने लिखा, 'ये इस शो को जीतने के काबिल नहीं थी बल्कि मनारा थी।'
बता दें कि, बिग-बॉस 17 में अंकिता लोखंडे चौथी फाइनलिस्ट बनीं। जबकि उम्मीद की जा रही थी कि एक्ट्रेस शो की ट्राफी अपने नाम करेंगी। जब एलिमिनेशन के लिए सलमान खान ने उनका नाम अनाउंस किया तो उस दौरान अंकिता काफी भावुक हो गई थी। वहीं उनके पति विक्की जैन की भी आंखों में आंसू आ गए थे। फिलहाल सोशल मीडिया पर कुछ फैंस अंकिता लोखंडे को सपोर्ट भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications