Bigg Boss 17: शो में आते ही विक्की जैन पर भड़कीं अंकिता लोखंडे, सबके सामने आपस में भिड़ गया कपल

Bigg Boss 17: सलमान खान के सबसे चर्चित शो 'बिग-बॉस 17' की शुरुआत हो चुकी है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। इस बार ना सिर्फ टीवी एक्टर्स बल्कि यूट्यूबर्स ने भी इ बार अपनी जगह बनाई है। बीते एपिसोड में जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच भयानक भिंड़त हुई तो वहीं अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की कौशल की हरकत से नाराज हो गईं।

दरअसल, विक्की जैन ने बिग-बॉस का नाम लेकर सभी घरवालों के साथ एक बड़ा प्रैंक किया। इसमें उनका साथ रिंकू धवन और सना रईस खान ने भी दिया। इन तीनों ने मिलकर सभी कंटेस्टेंट्स को कहा कि, बिग-बॉस ने कहा है कि सभी को केवल 2 मिनट का समय दिया जाएगा आप में से जो लोग अपना पसंद का बेड चुनना चाहते हैं वह चुन सकते हैं।

Ankita Lokhande

इस ऐलान के बाद हर कोई अपने पसंदीदा बेड को चुनने रूम पर गए और फिर पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सभी को पता चला कि यह महज एक मजाक ही था। इसके बाद विक्की जैन को उनके इस गेम प्लान के लिए बिग-बॉस ने लताड़ लगाई। बिग-बॉस ने कहा कि अगर आपको इतना ही दिमाग का खेल खेलना था तो दिमाग के घर जाना चाहिए था।

बिग-बॉस की ये बात सुनकर विक्की जैन चुप हो गए। वहीं अंकिता लोखंडे को ये बात पसंद नहीं आई और वह बिना कुछ कहे वहां से चली गई। ऐसा लग रहा था कि एक्ट्रेस अपने पति की इस हरकत से काफी नाराज हो गईं। हालांकि बाद में विक्की जैन उन्हें मनाने गए तो अंकिता ने समझाया कि, लोग उनके मजाक को गलत समझ सकते हैं और सोचेंगे कि वो कंट्रोलिंग हैं। खैर अब ये अगले एपिसोड में पता चलेगा कि विक्की जैन पर अपनी पत्नी की बात का कितना असर पड़ा। लेकिन सोशल मीडिया पर कपल काफी ट्रोल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिग-बॉस दोनों का तलाक करवा के ही मानेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+