क्या Bigg Boss 17 के बाद अलग हो जाएंगे अंकिता लोखंडे और विक्की जैन? एक्ट्रेस ने कहा- 'तलाक क्यों नहीं देते'
Ankita Lokhande Vicky Jain: बिग-बॉस 17 में बने रहने के लिए सभी कंटेस्टेंट अपना माइंड गेम खेल रहे हैं। लेकिन इस सीजन में सबसे ज्यादा टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के खूब लाइमलाइट लूटी। बीते एपिसोड में दोनों के बीच एक बार फिर खूब लड़ाई झगड़ा हुआ। लेकिन इस बार बात तलाक तक पहुंच गई। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है।
दरअसल, बिग-बॉस 17 के बीते एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस दौरान विक्की जैन ने मजाक में आयशा खान को कुछ ऐसा कह दिया जो कि अंकिता लोखंडे को पसंद नहीं आया। विक्की से आयशा उनकी मैरिड लाइफ को लेकर पूछती हैं जिसके बारे में बताते हुए विक्क उनसे कहते हैं कि, 'शादीशुदा आदमी कभी नहीं बता सकते कि वे कितना झेलते हैं'।

इसके बाद आयशा कहती हैं कि वह खुद से कभी शादी नहीं करना चाहती जिसके पीछे की वजह वह अपने पिता को बताती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भविष्य में वह अब कभी शादी नहीं करेंगी। दोनों की ये बातचीत सुनकर अंकिता लोखंडे आगबबूला हो जाती हैं और विक्की से पूछती हैं कि आखिर उन्होंने आयशा से ऐसा क्यों कहा।
अंकिता लोखंडे को शांत कराने के लिए विक्की कहते हैं कि, "मैं कभी नहीं बता सकता कि मैं कैसा महसूस करता हूं. शादीशुदा लोगों को खासकर आदमियों को इन्हीं सब चीजों से गुजरना पड़ता है"। लेकिन विक्की की ये बात सुनकर अंकिता शांत होने के बजाय और ज्यादा भड़क जाती हैं। वह विक्की से कहती हैं कि, 'अगर आपको इतना ही झेलना पड़ रहा है तो आप मेरे साथ क्यों हैं तलाक क्यों नहीं ले लेते। मैं आपके साथ घर नहीं जाना चाहती।'
इसके आगे अंकिता कहती हैं कि, 'मैं विक्की से हमेशा से बहुत प्यार करती हूं लेकिन मैं उससे उम्मीद करती हूं वह मुझे नहीं दे पा रहा है। कई बार मुझे ऐसा लगता है कि वो मुझे कंट्रोल और डॉमिनेट करना चाहता है।' अब अंकिता की तलाक की बात सुनकर उनके फैंस चिंता में आ गए। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि इस शो के बाद दोनों अलग हो सकते हैं। क्योंकि जब से शो की शुरूआत हुई है तभी से विक्की और अंकिता के बीच आए दिन झगड़े होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications