Bigg Boss 16: झुग्गी से ट्रॉफी तक... आसां नहीं रहा एमसी स्टैन का सफर, शो जीतने के बाद बयां किया सब कुछ
Bigg Boss 16 winner MC Stan: एमसी स्टैन के लिए बिग बॉस हाउस की जर्नी इतनी भी आसान नहीं रही। रैपर ने इस जर्नी में कई उतार चढ़ाव देखे। अब रैपर ने विनर बनने के बाद अपनी इस यात्रा के बारे में बातचीत की है।

Bigg Boss 16 Winner MC Stan: 'बिग बॉस 16' को अपना विजेता मिल चुका है। रैपर एमसी स्टैन ने बीबी ट्रॉफी को अपने नाम कर 'बिग-बॉस' के विनर्स के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। चार महीने 'बीबी' हाउस में बिताने के बाद एमसी ने इस ट्रॉफी और कैश मनी को अपने नाम कर लिया है। स्टैन के लिए ये शो कभी भी इतना आसान नहीं था। रैपर ने कई बार शो छोड़ने तक की बात की। लेकिन फिर हिम्मत कर आगे बढ़े। अब 'बिग-बॉस' का विनर बनने के बाद रैपर ने अपनी यात्रा, आलोचनाएं और जीत को लेकर काफी सारी बातें की हैं।

MC स्टैन बने शो के विनर
कल यानी 'बिग बॉस' के ग्रैंड फिनाले के दिन सलमान खान के एक तरफ एमसी स्टैन और दूसरी तरफ शिव ठाकरे खड़े नजर आए। फैंस की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा, जब सलमान खान ने बतौर विनर एमसी स्टैन का नाम अनाउंस किया। अब बीबी के विनर का नाम सामने आने के बाद एमसी स्टैन की चारों तरफ वाहवाही हो रही है। और अब रैपर ने अपनी जर्नी के बारे में बात की है।

शो जीतने के बाद क्या बोले एमसी?
'ईटाइम्स' संग बातचीत में एमसी स्टैन ने कहा कि शुरुआत में कई बार मुझे लगा कि मैं यहां बिल्कुल भी फिट नहीं बैठता। क्योंकि लोग छोटी-छोटी चीजों के ऊपर भी रिएक्ट कर रहे थे। ऐसे में मुझे कुछ भी चीज समझ में नहीं आ रही थी। मैं समझ नहीं पा रहा था कि ये लोग कर क्या रहे हैं। लेकिन धीरे-धीरे मुझे गेम समझ आने लगी।

खट्टी मीठी रही 'बीबी' हाउस की जर्नी
बीबी हाउस की जर्नी में अपने और शिव ठाकरे के बॉन्ड के बारे में बात करते हुए स्टैन ने कहा कि शिव ने मुझे बहुत हिम्मत दी। मेरे भाई शिव ने मुझे बहुत हिम्मत दी। मुझे एहसास कराया कि मुझे ये नहीं कहना चाहिए कि मैं जीतना नहीं चाहता। उसने मुझसे कहा कि मैं एक कंटेस्टेंट हूं और शो जीत भी सकता हूं। उसने कहा कि ये शो या तो मुझे जीतना है या फिर उसे। ये सब बातें हमने माहिन के घर पर कीं।

'शिव ने बहुत ख्याल रखा मेरा'
शिव ने मेरा बहुत ख्याल रखा। जब विनर की घोषणा हुई, तो उसने कहा कि हक से मंडली ही आ गई। जब स्टैन से पूछा गया कि क्या शिव उनसे ज्यादा डिजर्विंग हैं, तो रैपर ने कहा कि ये शो सिर्फ और सिर्फ पर्सनैलिटी का है और मुझे लगता है कि मेरा भाई मुझसे ज्यादा हकदार था। वो ट्रॉफी जीतने के लिए ज्यादा डिजर्विंग था।

जल्द फैंस को सरप्राइस देंगे एमसी
इसके बाद स्टैन ने अपने रैप सॉन्ग्स के बारे में भी बात की। रैपर ने कहा कि मैं बीबी हाउस में अपने एक्सपीरियंस को लेकर गाने लिखने वाला हूं। जल्द ही मेरे फैंस ये रैप सुनेंगे। इस रैप में स्टैन की बीबी हाउस में अब तक की जर्नी का जिक्र होगा। बताते चलें कि बीबी हाउस में स्टैन को कई बार मेंटल ब्रेकडाउन से भी गुजरना पड़ा। ऐसे में फैंस को उनके रैप का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।
क्या हैं स्टैन के फ्यूचर प्लान्स?
हिप हॉप और रैप कल्चर को लेकर स्टैन ने कहा कि हिप हॉप कई लोगों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। बादशाह भाई, हनी सिंह डिवाइन भाई जैसे कई रैपर हैं। मैं अपना बेस्ट दूंगा और इसे लोगों तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचाने की कोशिश करूंगा। मैंने शो ही इसे उद्देश्य से किया है। भविष्य में मंडली के साथ काम करने की इच्छा के बारे में बात करते हुए स्टैन ने कहा कि मैंने साजिद सर से अपने साथ एक वीडियो बनाने के बारे में बात की है। देखते हैं क्या होता है।












Click it and Unblock the Notifications