जानें कौन है एमसी स्टैन जिसने पॉपुलैरिटी में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा
Bigg Boss 16 Winner MC Stan: एमसी स्टैन के बिग बॉस 16 जीतने वाले पोस्ट को रिकॉर्ड तोड़ लाइक्स मिले हैं और पॉपुलैरिटी के मामले में उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।

Bigg Boss 16 Winner MC Stan: रैपर एमसी स्टैन गत 12 फरवरी को बिग बॉस 16 के विजेता बने हैं। बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले में विनर के नाम की घोषणा की थी। एमसी स्टैन की जीत ने ऑनलाइन एक अलग बहस छेड़ दी है। इसके अलावा बिग बॉस 16 के फैंस को भी विभाजित कर दिया है। ग्रैंड फिनाले पर लोगों ने सोचा था कि शिव ठाकरे या प्रियंका चाहर चौधरी में से कोई एक बिग बॉस 16 की ट्रॉफी का हकदार होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये ट्राफी एमसी स्टैन ने अपने नाम कर ली। कुछ लोगों का कहना था कि बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन की तुलना में शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी ज्यादा एक्टिव और एंटेरटेनिंग थे लेकिन एमसी स्टैन ने विनर बनकर सबको चौंका दिया था।
एमसी स्टैन के विनर बनने पर लोगों को हुई हैरानी
आपको बता दें कि एसी स्टैन को बिग बॉस 16 का विजेता घोषित किए जाने के तुरंत बाद, ट्विटर पर हैशटैग 'अयोग्य विजेता' ट्रेंड करने लगा था। बिग बॉस के फैंस ने उनकी जीत पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। हालांकि एमसी स्टैन अपनी इस आलोचना से काफी हद तक हैरान थे। जानकारी के अनुसार पुणे के रहने वाले रैपर एमसी स्टैन की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। एमसी स्टैन के बिग बॉस के घर के अंदर रहने के दौरान उनकी टीम सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं थी, इसके बावजूद वह ट्रॉफी को हासिल करने में कामयाब रहे।
पॉपुलैरिटी के मामले में विराट कोहली को पछाड़ा
ऐसे में साफ पता चलता है कि एमसी स्टैन की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया से परे है। हालांकि अब जब रैपर बिग बॉस 16 जीतकर अपने घर लौट आए हैं तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि सलमान खान के साथ एमसी स्टैन के बिग बॉस 16 जीतने वाले पोस्ट को रिकॉर्ड तोड़ लाइक्स मिले हैं और पॉपुलैरिटी के मामले में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के हालिया पोस्ट को भी पीछे छोड़ दिया है।
लाइमलाइट में छा गए हैं एमसी स्टैन
इस बात के सामने आने के बाद से रैपर एमसी स्टैन सोशल मीडिया पर छा गए हैं और लाइमलाइट में आ गए हैं। सलमान खान के साथ एमसी स्टैन की तस्वीर को 70 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इतना ही नहीं, स्टेन के जीतने वाले पोस्ट ने किसी भी बिग बॉस विजेता के सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाले पोस्ट का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
सिद्धार्थ शुक्ला के विनर के पोस्ट से आगे निकले
सिद्धार्थ शुक्ला, जो अब तक के सबसे लोकप्रिय बिग बॉस विजेताओं में से एक थे, उनके इंस्टाग्राम पर जीतने वाले पोस्ट पर 10 लाख से अधिक लाइक्स हैं। इसमें सिद्धार्थ को बिग बॉस 13 की ट्रॉफी के साथ अपनी मां के साथ पोज देते हुए दिखाया गया है। तेजस्वी प्रकाश, जो बिग बॉस सीजन 15 की विजेता रही हैं उनके पोस्ट पर 1.3 मिलियन से अधिक लाइक्स हैं। इस तस्वीर में वह अपने माता-पिता और बिग बॉस 15 की ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
'मैं ईमानदार हूं, मुझे किसी की परवाह नहीं है'
इस बीच इंडियन एक्सप्रेस के साथ हुई बातचीत में एमसी स्टैन ने खुद को 'अयोग्य विजेता' कहे जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एमसी स्टैन ने कहा है- मैं ईमानदार हूं इसलिए मैं किसी की परवाह नहीं करता, मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कौन मुझे क्या कह रहा है। मुझे वास्तव में ऐसे लोग पसंद हैं जो मुझसे ईर्ष्या करते हैं। ये भावना एक इंसान में होना बहुत ही स्वाभाविक है। मैं लोगों की बात से हैरान जरूर हूं लेकिन मुझे लगता है कि मैं इस जीत का हकदार था।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications