सलमान खान ने खोली गौतम की पोल, फूट फूटकर रोते हुए सौंदर्या बोलीं- 'मेरी तो इज्जत रख लेते'
इस बार सलमान खान सौंदर्या को गौतम की रियलिटी दिखा देते हैं और फिर सौंदर्या के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। पहली बार सौंदर्या शर्मा का मेंटल ब्रेकडाउन होता देख फैंस भी मायूस नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के घर में पिछले कुछ समय से प्यार के फूल खिल रहे हैं। बात फिर चाहे शालीन और टिना की हो या फिर गौतम और सौंदर्या की। किसका प्यार सच्चा है किसका फेक, घर में इस मुद्दे पर भी काफी बहस चल रही है। अब गौतम ने फाइनली सौंदर्या से अपने प्यार का इजहार कर दिया है। लेकिन इस बीच इस रिश्ते ने एक नया मोड़ ले लिया है और ये मोड़ सलमान के सौंदर्या को एक क्लिप दिखाने के बाद आया है। सलमान खान सौंदर्या को गौतम की रियलिटी दिखा देते हैं और फिर सौंदर्या के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। घर में अब तक कभी सौंदर्या को ऐसे नहीं देखा गया है। पहली बार सौंदर्या शर्मा का मेंटल ब्रेकडाउन होता देख फैंस भी मायूस नजर आ रहे हैं।

चर्चा में गौतम सौंदर्या
गौतम और सौंदर्या के रिश्ते को भले ही कितनी बार भी फेक क्यों ना बोला गया हो, लेकिन दोनों एक दूसरे का साथ देने से कभी भी पीछे नहीं हटते। सौंदर्या ने कैप्टेनसी के वक्त भी गौतम विज का साथ अच्छी तरह से निभाया था। लेकिन अब सौंदर्या शर्मा का पारा हाई होता नजर आ रहा है।

सलमान ने दिखाई क्लिप
दरअसल वीकेंड का वार में सलमान खान सौंदर्या शर्मा के सामने गौतम विज की पोल खोलते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान सौंदर्या को सीक्रेटली एक क्लिप दिखाते हैं, जिसमें गौतम विज अपने दोस्त शालीन भनोट और निम्रत कौर आहलूवालिया के साथ बैठे हुए हैं।

सौंदर्या को लगा तगड़ा झटका
क्लिप में शालीन और निम्रत सौंदर्या का मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं और गौतम हंस रहे हैं। ये देखकर सौंदर्या भी शॉक हो जाती हैं। इतना ही नहीं, सलमान कहते हैं कि जिस इंसान को आप डिफेंड कर रही थीं, उन्होंने आपके लिए कुछ नहीं कहा।

गौतम पर भड़कीं सौंदर्या
क्लिप देखने के बाद सौंदर्या बुरी तरह से बौखला उठती हैं और गौतम विज पर भड़कती हैं। सौंदर्या कहती हैं कि आपके सामने आपके दोस्त मेरा मजाक उड़ा रहे हैं आपको जवाब देना था गौतम। मेरे पापा होते तो थप्पड़ मारते उसके मुंह पर। मेरी इज्जत तो रख लेते ना। प्लीज दूर चले जाओ।

क्या दोनों के बीच आएंगी दूरियां?
अब सौंदर्या को इस तरह गुस्से में देखकर फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या अब गौतम और सौंदर्या के बीच दूरियां आ जाएंगी? क्या दोनों के बीच का प्यार खत्म हो जाएगा? ऐसे तमाम तरह के सवाल सबके मन में घूम रहे हैं।

करण जौहर ने बोली थी ये बात
बताते चलें कि जब वीकेंड का वार में करण जौहर आए थे, तो उन्होंने गौतम और सौंदर्या के रिलेशनशिप को पूरी तरह से फेक बताया था। हालांकि, इस बार सलमान खान ने सौंदर्या की ओर से हो रहे प्यार को रियल बताते हुए कहा कि जो सौंदर्या की तरफ से है, उसपर किसी को शक नहीं है लेकिन गौतम विज पर डाउट है।












Click it and Unblock the Notifications