तुम्हारे घर से भी महंगी है... नॉमिनेट होने पर स्टैन की ज्वैलरी का मजाक उड़ाती दिखीं टीना, रैपर ने की बोलती बंद
एमसी स्टैन ने नॉमिनेशन टास्क में टीना दत्ता का नाम ले लिया, जिसके बाद वे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गईं। इस दौरान शालीन भनोट की बौखलाहट साफ नजर आई।

Bigg Boss 16: हर बदलते दिन के साथ 'बिग-बॉस' का एपिसोड दिलचस्प होता जा रहा है। घर में बनी दोस्ती के रंग अब साफ नजर आ रहे हैं। बात करें टीना दत्ता और एमसी स्टैन की, तो हालिया टास्क में दोनों के बीच पहली बार तकरार नजर आई। घर से जाते वक्त टीना दत्ता किसी के नहीं, सिर्फ और सिर्फ स्टैन के गले मिलीं। शालीन से उनकी नाराजगी वैसे भी साफ जाहिर थी। ऐसे में घर में स्टैन ही वो शख्स था, जिससे टीना काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती थीं। लेकिन लगता है अब ये बॉन्ड ज्यादा नहीं टिकने वाला। हाल ही में एमसी स्टैन ने नॉमिनेशन के लिए टीना दत्ता का नाम लिया, तो खुद टीना के भी होश उड़ गए। इस दौरान शालीन जिस कदर स्टैन पर भड़के, वो वाकई में देखने लायक था। एक बार फिर शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच जबरदस्त कड़वाहट देखने को मिली। फिर से शालीन और स्टैन के बीच लड़ाई होते होते रह गई। दोनों को फिजिकल होता देख किसी तरह घरवालों ने बीच बचाव किया और कोई बड़ा वाकया होने से रोक लिया।

स्टैन ने टीना को किया नॉमिनेट
अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में देखा जा सकता है कि इस हफ्ते के नॉमिनेशन के लिए एमसी स्टैन टीना दत्ता का नाम लेते हैं। इसके बाद टीना दत्ता बोलती हैं कि ज्वैलरी के पीछे मुखौटे पहने हुए हैं। इसके बाद स्टैन टीना को बोलते हैं कि मेरी ज्वैलरी के बारे में कुछ मत कहो। इनकी कीमत तुम्हारे घर से भी ज्यादा है।

फूट पड़ा शालीन का गुस्सा
टीना का नाम नॉमिनेशन में डालने के बाद शालीन भड़क उठते हैं। स्टैन को स्मार्ट ना बनने के लिए कहते हैं। इतने में स्टैन शालीन को कहते हैं कि एक लाफा दूंगा। शालीन कहते हैं कि तेरेको मार दूंगा यहीं खड़े खड़े। इस नॉमिनेशन टास्क में टीना और शालीन पीछे खड़े नजर आते हैं। इसके बाद स्टैन शालीन की तरफ बढ़ते हैं और कहते हैं कि मां-बाप पे मत जा।
एकजुट हुए एमसी स्टैन के फैन्स
प्रोमो जितना मजेदार है, इसका कैप्शन भी काफी जबरदस्त है। कैप्शन में लिखा होता है कि एमसी स्टैन, शालीन और टीना के बीच हुई गर्मा गर्मी को क्या कर पाएगा कोई काम? प्रोमो के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एमसी स्टैन के फैंस लिखते हैं स्टैन को अपना शिकार मिल गया है। अब शिकार करेगा भाई अपना। एक यूजर ने कहा कि स्टैन भाई अपना हीरो है। अब मजा आएगा।

पहले भी हुई थी जबरदस्त लड़ाई
बताते चलें कि कुछ हफ्ते पहले भी शालीन और स्टैन के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी। पूरा मुद्दा टीना के चोट लगने पर शुरू हुआ था। इसके बाद शालीन कुछ इस कदर तिलमिला गए थे, कि वीकेंड का वार में या तो स्टैन या फिर खुद के शो छोड़ने की बात कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications