Bigg Boss 16: शालीन भनोट की मां ने टीना दत्ता की खोली पोल, निमृत के पिता ने सरेआम कह दी ये बात

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में शालीन भनोट की मां उनसे कहती हैं कि टीना दत्ता यहां गेम खेल रही हैं। वह किसी के साथ खड़ी नहीं हो सकती हैं।

tina dutta

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में घर में हर रोज कोई न कोई ड्रामा होता नजर आ रहा है। शो के कंटेस्टेंट भी कैमरे पर अपना रंग दिखाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच इस बार पूरे हफ्ते शो में कंटेस्टेंट्स के घरवाले पहुंचे थे। एक तरफ साजिद खान की बहन फराह खान ने घर में आकर अपने भाई का हौसला बढ़ाया, तो वहीं उन्होंने टीना दत्ता और शालीन भनोट के रिलेशनशिप को फर्जी भी कहा। अब नए एपिसोड में टीना दत्ता की मां और शालीन भनोट की मां घर में नजर आईं। टीना दत्ता अपनी मां से शालीन के प्यार को लेकर सवाल करती हैं जिस पर उनकी मां इसे फेक कहती हैं।

शालीन भनोट की मां ने खोली टीना की पोल

शालीन भनोट की मां ने खोली टीना की पोल

इसी बीच घर में शालीन भनोट अपनी मां से टीना के बारे में बात करते नजर आते हैं। वहीं शालीन की मां टीना पर तंज कसने से पीछे नहीं हटतीं। शालीन की मां उनसे कहती हैं कि टीना दत्ता यहां गेम खेल रही हैं। वह कैंरे पर अलग हैं और रियल लाइफ में अलग। वह अपने बेटे को टीना से दूर रहने के लिए कहती हैं। आपको बता दें कि शालीन भनोट की मां सुनीता जैसे ही बिग बॉस के घर में एंट्री लेती हैं तो शालीन इमोशनल हो जाते हैं। शालीन की मां भी बेटे को गले से लगाकर रोने लगती हैं।

टीना की मां की हुई धमाकेदार एंट्री

दूसरी तरफ टीना दत्ता की मां भी बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री करती हैं। वह गलती से सृजिता को टीना समझ लेती हैं और फिर पता चलने पर टीना को दोबारा ढूंढने लगती हैं। फिर जैसे ही वह अपनी बेटी टीना को देखती हैं तो उसे गले लगा लेती हैं। इसके बाद टीना की मां प्रियंका को भी गले लगाती हैं। वह प्रियंका से कहती हैं कि तुम टीना का साथ देना। जबकि वह स्टैन को कहती हैं कि टीना ने हमेशा आपको सपोर्ट किया है तो तुम भी उसके साथ रहो।

टीना की मां ने कहा- अपना गेम खेलो

टीना अपनी मां से मिलकर बहुत खुश होती हैं लेकिन वह उनसे कहती हैं कि आप शालीन को या फिर उसकी मां को कुछ मत कहना। वहीं टीना अपनी मां के साथ साथ शालीन की मां के भी पैर छूती हैं। दूसरी तरफ टीना दत्ता की मां से शालीन लगातार डर रहे थे। वह कहते हैं- मैं टीना की मां के सामने नहीं जाना जाता। टीना दत्ता की मां उनसे कहती है- शालीन कोई प्यार व्यार नहीं करता है तुमसे। दोस्ती में भी अगर प्यार होता है तो ढाल बनते हैं। लेकिन वह नहीं बनता। टीना की मां अपनी बेटी को समझाती हैं कि सिर्फ अपना गेम खेलो।

निमृत को उनके पिता ने समझायी ये बात

वहीं बिग बॉस के घर में निमृत कौर के पिता भी पहुंचते हैं। निमृत अपने पिता से नॉमिनेशन वाली बातचीत शेयर करती हैं। इस दौरान उनके पिता कहते हैं- तुम अपने दोस्तों के साथ रहकर खुद को नत भूल जाओ। अपना गेम खेलती रहो नहीं तो पीछे रह जाओगी।

निमृत के पिता ने कहा- खुद को मत भूलो

निमृत के पिता ने कहा- खुद को मत भूलो

मंडली में रहकर सब भूल मत जाओ। हो सकता है कि कल तुम इस मंडली को लीड करो। इस पर निमृत अपने पिता से कहती हैं- ऐसा कुछ नहीं है। मैं मंडली से बाहर ही रहती हूं। मेरे पास सौंदर्या है। वहीं इसके बाद निमृत के पिता अर्चना से बात करते हैं। इस दौरान वह कहते हैं- अर्चना-सौंदर्या और निमृत एक हो जाएं तो सबको हिलाकर रख सकते हैं। मगर निमृत तुम्हारे साथ आ भी गई तो कल को निमृत को तुम लोग निकाल दोगे। इस पर अर्चना कहती हैं कि शिव ठाकरे मंडली का मास्टर मांइड है। वह सबका इस्तेमाल कर रहा है।

 अब्दू के दोस्त की हुई एंट्री

अब्दू के दोस्त की हुई एंट्री

बिग बॉस के घर में अब्दू रोजिक के दोस्त जसु की एंट्री होती है। वह अब्दू के साथ डांस करने लगते हैं और छोटा भाईजान गाना गाने लगते हैं। वहीं अब्दू के पिता भी वीडियो कॉल के जरिए उससे बातचीत करते हैं। फिर अब्दू के भाई भी वीडियो कॉल के जरिए सबसे बात करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+