Bigg Boss 16: शालीन को मिला मौका तो सुंबुल पर जमकर उछाला कीचड़, प्रियंका की खूब हुई तू-तू मैं-मैं

कैप्टेनसी के दावेदार प्रियंका और शालीन ने सुंबुल को हटाने के लिए गुट बना लिया, जिसके बाद सुंबुल ने भी ठान ली कि वो ये टास्क अकेली ही लड़ेंगी।

Bigg Boss: बिग-बॉस में कैप्टेनसी का टास्क एक ऐसा टास्क है, जिसमें कितने भी घने दोस्त हों, सबकी असलियत दिख ही जाती है। पूरे हफ्ते घरवाले जो एक दूसरे के हमदर्द बनने का दिखावा करते हैं, वो सब एक टास्क में साफ नजर आ ही जाता है। इतना ही नहीं, कैप्टेनसी के टास्क में हर बार कोई ना कोई बखेड़ा भी जरूर खड़ा हो जाता है। पिछली बार निमृत को पैनिक अटैक आया था और उनकी हालत बिगड़ गई थी। ये देखकर घरवाले भी एक बार को घबरा गए थे। हर बार किसी के कंधे का सहारा ढूंढती सुंबुल तौकीर ने इस बार कैप्टेनसी की कमान संभालने के लिए अकेले ही खड़े होने का फैसला लिया है। लेकिन सुंबुल के लिए ये लड़ाई काफी मुश्किल होने वाली है क्योंकि शालीन और प्रियंका उन्हें बाहर करने के लिए एकजुट हो चुके हैं।

शालीन-सुंबुल की खत्म हुई दोस्ती

शालीन-सुंबुल की खत्म हुई दोस्ती

शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर के बीच अब वो दोस्ती खत्म हो चुकी है, जो पहले दिन से ही घर में कहीं ना कहीं नजर आ रही थी। सलमान खान ने जब सुंबुल के पिता और उनकी बातचीत घरवालों को सुनाई, तो शालीन भनोट का पारा हाई हो गया और बस तभी से दोनों एक दूसरे से अपने रास्ते काटते दिखते हैं। अब कैप्टेनसी टास्क में अंकित-प्रियंका के अलावा शालीन और सु्ंबुल भी दावेदार बन गए। ऐसे में आने वाले टास्क में दोनों के बीच तीखी तकरार देखने को मिल सकती है।

सुंबुल को आया गुस्सा

सुंबुल को आया गुस्सा

शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो के वीडियो में देखा जा सकता है कि शालीन पर सुंबुल तौकीर का गुस्सा फूट पड़ता है और वे कहती हैं कि इनके हाथ में रहना ही नहीं चाहिए कुछ। इसके बाद वे कहती हैं कि मुझसे डर गए हो क्या? अकेले खेलोगे तब आना सामने। इसके बाद प्रियंका बोल पड़ती हैं कि इसके लिए आपको अकेले या फिर लोगों के साथ खेलना पड़ेगा। लेकिन तुम तो खेल ही नहीं रही हो।

शालीन ने खूब उछाला कीचड़

शालीन ने खूब उछाला कीचड़

बताते चलें कि बीते टास्क के बाद सुंबुल, शालीन भनोट, प्रियंका और अंकित कैप्टेनसी के दावेदार बने हैं। अंकित को कैप्टेन बनाने के लिए शालीन और प्रियंका में गुटबाजी हो जाती है। ऐसे में सुंबुल को अब अकेले ही अपना दम खम दिखाना पड़ेगा। इससे पहले साजिद खान ने सुंबुल को अकेले ही खेलने को लेकर काफी समझाइश भी दी थी। उन्होंने कहा था कि भले ही वो हार जाएं, लेकिन कुछ सीखने को जरूर मिलेगा।

वायरल हुआ वीडियो

साजिद खान ने सुंबुल को को शालीन और टीना से हर तरह के संबंध खत्म करने के लिए भी कहा था, जिसके बाद सुंबुल ने अपने पिता की कसम खाते हुए कहा कि वे उनके साथ बातचीत भी नहीं करेगी। लेकिन कहीं ना कहीं घर में एक दूसरे से बात किए बिना रहना मुश्किल है। नहीं तो यहां रहना कंटेस्टेंट्स के लिए मुश्किल हो जाएगा।

शालीन भनोट का चढ़ गया था पारा

शालीन भनोट का चढ़ गया था पारा

बताते चलें कि तबीयत बिगड़ने का बहाना लेकर बीते दिनों सुंबुल के पिता ने शालीन और टीना के बारे में काफी गलत बातें कही थीं। इसके बाद जब सलमान खान ने ये सब घरवालों को दिखाया, तो शालीन और टीना का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+