Bigg Boss 16: आज कंटेस्टेंट्स का इस तरह वेलकम करेंगे सलमान खान, पहला वीडियो हो रहा है वायरल

'बिग बॉस 16' शो के होस्ट सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स का स्वागत करते नजर आएंगे। सलमान खान खुद सभी लोगों को बिग बॉस के घर के अंदर ले जाएंगे।

मुंबई, 1 अक्टूबरः देश का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस अपने 16वें सीजन के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए बिल्कुल तैयार है। बिग बॉस 16 के इंतजार की घड़िया थोड़ी ही देर में खत्म होने वाली है। आज रात साढ़े 9 बजे से बिग बॉस 16 कलर्स टीवी पर शुरू हो जाएहागा। आज इस रिएलिटी शो का ग्रैंड प्रीमियर है। शो के होस्ट सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स का स्वागत करते नजर आएंगे। सलमान खान खुद सभी लोगों को बिग बॉस के घर के अंदर ले जाएंगे। ऐसे में शो शुरू होने से पहले ही सलमान खान ने खुद शो की एक झलक दिखाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल

सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि बिग बॉस 16 शो के होस्ट सलमान खान ने ग्रैंड प्रीमियर की तैयारी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में कैमरे के बीच क्रू मेंबर और सेट पर अपने दबंग अंदाज में सलमान खान एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। खबर है कि इस बार घर के अंदर का नजारा काफी मजेदार होने वाला है। इस घर में अब 105 दिनों तक 13 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट कैद रहने वाले हैं। इस बार बिग बॉस के इस शानदार घर को ओमंग कुमार ने डिजाइन किया है।

जोकर के मुंह वाले गेट से होगी घर में एंट्री

जानकारी के अनुसार बिग बॉस 16 के सर्कस थीम वाले इस घर के एंट्री गेट पर एक जोकर का मुंह बनाया गया है जिस पर वेलकम टू द सर्कस लिखा हुआ है। इस घर में इस बार कॉमिक बुक की तरह चमकदार रंगों का इस्तेमाल किया गया है। डाइनिंग टेबल से लेकर घर के आइनों को भी अजीब ढंग से बनाया गया है। इस घर का बाथरूम भी इस बार कुछ अलग ही नजर आ रहा है।

जेल को कहा जाएगा मौत का कुआं

जेल को कहा जाएगा मौत का कुआं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार जेल को 'मौत का कुआं' कहा जाएगा और उसी तरह से इसे डिजाइन भी किया गया है। घर के गार्डन एरिया को सर्कस के बैकयार्ड की तरह ही दिलचस्प बनाया गया है। यहां पर बड़े-बड़े स्टेच्यू लगाए गए हैं। गार्डन एरिया में चिलिंग जोन्स भी बनाए गए है जो काफी शानदार लुक दे रहा है।

घर में लगाए गए हैं 98 कैमरे

घर में लगाए गए हैं 98 कैमरे

बिग बॉस 16 घर के डिजाइनर ओमंग कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया कि बिग बॉस के घर में में इस बार 4 बेडरुम बनाए गए हैं। हर एक बेडरूम को अलग-अलग थीम दिया गया है। फायर, ब्लैक, वाइट, विंटेज और कार्ड्स थीम पर ये आधारित हैं। 98 कैमरे घर के अंदर लगाए गए हैं जो कंटेस्टेंट की निगरानी करेंगे। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

बदल गया है वीकेंड का वार

बदल गया है वीकेंड का वार

खबर है कि 'बिग बॉस 16' में बिग बॉस भी कंटेस्टेंट्स के साथ गेम्स में पार्टिसिपेट करेंगे। साथ ही वीकेंड का वार अब शुक्रवार और शनिवार को होगा। इससे पहले के सभी सीजंस में वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को दिखाया जाता था। सलमान खान ने खुद इस बात का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+